—Advertisement—

‘खुद को बॉलीवुड का बाप मत समझना’, सलमान खान पर भड़के ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर, 8000 स्क्रीन पर रिलीज का दावा

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सलमान खान और फिल्म’काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म को लेकर सुनवाई हुई थी,जो कि अब 6 जुलाई तक के लिए टाल दी गई है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर हो रही चर्चा के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान खान पर तंज कसा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सलमान की कम नहीं हो रही मुश्किलें

नई दिल्ली. फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ केस में 1 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. फिर ये सुनवाई 6 जुलाई के लिए टाल दी गई. सलमान खान ने फिल्म पर रोक के लिए याचिका भी दायर की है. इसी बीच प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि यह फिल्म 8000 सिनेमाघरों में और दुनिया भर में एक साथ रिलीज होगी.

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी याचिका में इस फिल्म के मेकर्स और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. लेकिन सुनवाई के बाद प्रोड्यूसर का कहना है कि वह खुद को बॉलीवुड का बाप समझना बंद कर दें. फिल्म तो जरूर रिलीज होगी.

सलमान खान पर कसा तंज

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सलमान खान पर तंज कसा है. उन्होंने X ( ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज भी सलमान खान को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. लेकिन फिल्म पर कोई बैन नहीं लगा. अब क्योंकि 6 जुलाई के लिए टाल दी गई है. तो वह खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से ‘काला हिरण’ की रिलीज को नहीं रोका जाएगा. यह फिल्म 8000 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X