—Advertisement—

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन बने ऐश्वर्या राय-सलमान खान, रिक्रिएट किया 1999 का ‘चांद छुपा बादल में’ गाना

Author Picture
Published On: May 27, 2026

—Advertisement—

मुंबई. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की क्लासिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के आइकॉनिक गाने ‘चांद छुपा बादल में’ को फिर से रिक्रिएट किया. दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया. वीडियो मे वे इस सदाबहार गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आए और ओरिजिनल गाने की खूबसूरती को रिक्रिएट किया है. वीडियो में अंकिता ने लैवेंडर रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा और मैचिंग ब्लाउज पहना है, जिसमें वह ऐश्वर्या के फिल्म वाले लुक जैसी दिख रही हैं. वहीं, विक्की जैन ने सफेद कढ़ाईदार कुर्ता पहना, जो सलमान खान के सिंपल एथनिक लुक से मिलता-जुलता था. इस कपल ने अपने फन कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग की, जिसमें दोनों फिलहाल प्रतिभागी हैं. वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, “चांद छुपा बादल में… मेरा छोटा सा पल मेरे हमेशा के चांद के साथ… हम सब इस फिल्म, इस गाने, इस एहसास के साथ बड़े हुए हैं… और इस तरह तैयार होना सच में जादुई लगा… प्यार, यादों, जुनून से भरा एक पल… और विक्की हमेशा मेरे साथ… उम्मीद है आपको हमारे दिल के इस छोटे से टुकड़े से उतना ही प्यार मिलेगा, जितना हमें इसे बनाते हुए मिला.” बता दें, ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1999 में रिलीज़ हुई थी. इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.मुंबई. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की क्लासिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के आइकॉनिक गाने ‘चांद छुपा बादल में’ को फिर से रिक्रिएट किया. दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया. वीडियो मे वे इस सदाबहार गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आए और ओरिजिनल गाने की खूबसूरती को रिक्रिएट किया है. वीडियो में अंकिता ने लैवेंडर रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा और मैचिंग ब्लाउज पहना है, जिसमें वह ऐश्वर्या के फिल्म वाले लुक जैसी दिख रही हैं. वहीं, विक्की जैन ने सफेद कढ़ाईदार कुर्ता पहना, जो सलमान खान के सिंपल एथनिक लुक से मिलता-जुलता था. इस कपल ने अपने फन कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग की, जिसमें दोनों फिलहाल प्रतिभागी हैं. वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, “चांद छुपा बादल में… मेरा छोटा सा पल मेरे हमेशा के चांद के साथ… हम सब इस फिल्म, इस गाने, इस एहसास के साथ बड़े हुए हैं… और इस तरह तैयार होना सच में जादुई लगा… प्यार, यादों, जुनून से भरा एक पल… और विक्की हमेशा मेरे साथ… उम्मीद है आपको हमारे दिल के इस छोटे से टुकड़े से उतना ही प्यार मिलेगा, जितना हमें इसे बनाते हुए मिला.” बता दें, ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1999 में रिलीज़ हुई थी. इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे. इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X