Last Updated:
अमेरिका के आयोवा राज्य के मुस्काटीन शहर में हुई एक भीषण गोलीबारी की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक हमलावर ने कई स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है.
आयोवा में मास शूटिंग, 7 की मौत. (रॉयटर्स)
मस्कटाइन: अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्कटाइन शहर में अंधाधुंध फायरिंग की आवाजें सुनी गईं. आज सुबह ही अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की आवाजें आईं, जिसके बाद हड़कंप मच गया. हालांकि बाद में पता चला कि ये घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ मामला था, जिसमें एक ही परिवार से जुड़े 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले में खुद संदिग्ध हमलावर भी मारा गया. पुलिस के मुताबिक स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजकर 12 मिनट पर पार्क एवेन्यू स्थित एक घर से गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई.
उन्होंने देखा कि घर के अंदर 4 लोगों को गोली लगी थी और उनकी मौत हो चुकी थी. संदिग्ध की पहचान 52 वर्षीय रायन विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई. वह घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया था. थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे रिवरफ्रंट ट्रेल के पास पैदल पुल के नजदीक ढूंढ निकाला. वहां पुलिस से बातचीत के दौरान मैकफारलैंड ने खुद को गोली मार ली. पुलिस की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.जांच बढ़ने पर पुलिस को और दो शव मिले, जिसमें एक 1509 मिल स्ट्रीट के घर में और दूसरा 808 ग्रैंडव्यू एवेन्यू स्थित एक दुकान में था. दोनों ही गोली लगने से मारे गए थे.
घरेलू विवाद से जुड़ी हुई थी घटना
पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना घरेलू विवाद से जुड़ी थी और सभी मारे गए लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. अधिकारी ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, कि इससे समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है. उन्होंने बताया कि संदिग्ध को जल्दी पहचान लिया गया था और घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. यह आयोवा राज्य में हाल के वर्षों की सबसे भयानक घरेलू हिंसा की घटनाओं में से एक है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
अमेरिका में पिछले एक साल में हुई प्रमुख गोलीबारी घटनाएं
2025 में कुल लगभग 408-425 मास शूटिंग हुईं, जिसमें 420 मौतें हुईं. साल 2026 के पहले 5 महीनों में ही 121 से ज्यादा मास शूटिंग हो चुकी हैं. गन वायलेंस अर्काइव के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में गोलीबारी अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, खासकर स्कूलों, मॉल्स और घरेलू विवादों में. चलिए नजर डालते हैं इस साल हुई भयानक गोलीबारी की घटनाओं पर –
- जुलाई 2025: शिकागो में एक नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी में 4 मारे गए.
- अक्टूबर 2025: मिसिसिप्पी के हाईस्कूल होमकमिंग में 7 लोग मारे गए, 12 घायल.
- दिसंबर 2025: ब्राउन यूनिवर्सिटी (रोड आइलैंड) में शूटिंग में 2 मारे गए, 9 घायल.
- जनवरी 2026: कई छोटी घटनाएं, कुल 8 मास शूटिंग.
- मार्च 2026: लुइसियाना में सबसे भयानक घटना, 8 बच्चे समेत 10 लोग मारे गए.
- अप्रैल 2026: बैटन रूज मॉल में 6 लोग घायल या मारे गए.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें











