—Advertisement—

महाकाल के दरबार से परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, सिर पर पल्लू रख राघव चड्ढा संग की थी आरती

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर महाकालेश्वर मंदिर का पुराना वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी के दौरान रिकॉर्ड की गई शिव स्तुति नमामि शमिशम की सफलता पर खुशी जताई, फैंस ने पोस्ट की तारीफ की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने आध्यात्मिक और निजी पलों को लेकर चर्चा में हैं. मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही हैं. हालांकि ये वीडियो नया नहीं है.

वीडियो में परिणीति पिंक रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं और पूजा के दौरान उन्होंने सिर पर पल्लू रखा हुआ है. राघव चड्ढा भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दोनों मंदिर में भगवान शिव के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते और विधि-विधान से आरती करते दिखाई दे रहे हैं.

क्यों शेयर किया ये वीडियो
इस वीडियो के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मैंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक शांत सुबह में शिव स्तुति ‘नमामि शमिशम’ रिकॉर्ड करने का फैसला किया था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा. यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि यह आपकी सुबह की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गई है, ठीक वैसे ही जैसे यह सालों से हमारे परिवार की आध्यात्मिक दिनचर्या का हिस्सा रही है.”

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X