Last Updated:
FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड ने कनाडा पर दमदार जीत दर्ज करते हुए ग्रुप बी में टॉप पोजिशन हासिल की और अगले दौर में जगह भी बना ली. हार के बाद भी को होस्ट कनाडा को नॉक आउट राउंड में जगह मिल गई. मैच से हीरो रहे रूबेन वर्गास और जोहान मैनजाम्बी जिन्होंने टीम के लिए गोल किया.
कनाडा हार के बाद भी नॉक आउट में, स्विट्जरलैंड अगले दौर में पहुंचा
नई दिल्ली. रूबेन वर्गास और जोहान मैनजाम्बी की शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्विट्जरलैंड ने बुधवार को कनाडा को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप B में टॉप पर जगह बना ली. को होस्ट कनाडा को भी इस नतीजे के साथ पहली बार नॉकआउट राउंड में जगह मिल गई. उनके लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह मुकाबला ग्रुप की टॉप 2 टीमों बीच था जहां बाजी स्विट्जरलैंड ने मारी.
कनाडा के लिए प्रॉमिस डेविड ने आखिरी 15 मिनट में एक गोल कर अंतर कम किया लेकिन टीम 3 अंकों के साथ स्विट्जरलैंड से पीछे रही. इसके बावजूद वे अपनी इतिहास में पहली बार अंतिम 32 में पहुंच गए. 2026 से पहले तक कनाडा ने वर्ल्ड कप फाइनल्स में कभी कोई मैच नहीं जीता था. अब ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद वे रविवार को लॉस एंजिलिस में ग्रुप A की रनर-अप टीम से भिड़ेंगे. स्विट्जरलैंड अगले हफ्ते उन टीमों में से किसी एक से खेलेगा जो ग्रुप में तीसरे स्थान पर होंगी.
Switzerland and Canada book their place in the #FIFAWorldCup Round of 32 🔒












