—Advertisement—

Fire In USA | Wildlife Fire News – गर्मी ने अमेरिका को बनाया धरती का नर्क 45 जंगल एक साथ धू-धूकर जल रहे

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

US Fire: अमेरिका के कोलोराडो-यूटा बॉर्डर इलाके में जंगल बुरी तरह जल रहा है. यहां जंगल की आग कितनी भीषण है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अब तक तीन फायरफाइटर्स की मौत हो गई है. वहीं दो फायर ब्रिगेड कर्मी बुरी तरह झुलस गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी, शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई. देशभर में 45 बड़े जंगल की आग इस समय एक्टिव है.

Zoom

अमेरिका में लगी आग.

US Fire: अमेरिकी वाइल्डलैंड फायर सर्विस ने बताया कि शनिवार को कोलोराडो-यूटा सीमा पर तेजी से फैल रही जंगल की आग से जूझते हुए तीन वाइल्डलैंड फायर फाइटर्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. अधिकारियों के अनुसार, भीषण गर्मी, शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है. इन परिस्थितियों के चलते देशभर में बेकाबू बड़ी जंगल की आग की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. कोलोराडो के मेसा काउंटी में नोल्स और गोर में लगी आग पर काबू पाने के दौरान फायरफाइटर्स पर आग की बढ़ती लपटों का हमला हुआ. अमेरिकी गृह विभाग ने इसे बर्नओवर घटना बताया, जिसमें क्रू ने इमरजेंसी फायर शेल्टर तैनात किए. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि बचे हुए दो फायरफाइटर्स को जलने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दो आग मिलकर मचा रही तबाही

गृह विभाग ने कहा कि नोल्स और गोर की आग बाद में दूसरी आग के साथ मिलकर स्नाइडर फायर बन गई. फायरफाइटर्स दो फेडरल एजेंसियों से थे जो सार्वजनिक भूमिका का प्रबंधन देखती हैं और ये दोनों विभाग अमेरिकी वाइल्डलैंड फायर सर्विस और अमेरिका फॉरेस्ट सर्विस है. वाइल्डलैंड सर्विस अमेरिकी गृह विभाग का हिस्सा है और यह इस साल जनवरी में पब्लिक लैंड पर फायरफाइटिंग की कोशिशों को आसान बनाने के लिए बनाई गई थी. कोलोराडो पब्लिक रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार, कोलोराडो के गवर्नर जेरेड पोलिस ने शनिवार को बोलकर डिजास्टर इमरजेंसी की घोषणा की और फायरफाइटिंग की कोशिशों में मदद के लिए नेशनल गार्ड को तैनात करने की इजाजत दी.

गवर्नर ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गवर्नर पोलिस ने लिखा, ‘वेस्टर्न कोलोराडो में ड्यूटी के दौरान मारे गए तीन बहादुर फायरफाइटर्स के जाने से मैं बहुत दुखी हूं. जो पुरुष और महिलाएं इन आग के सामने अपनी जान जोखिम में डालकर हमें सुरक्षित रखते हैं और उन जमीनों और समुदायों की रक्षा करते हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं. जो लोग मारे गए हैं उनके प्रियजनों और उनके साथी क्रू मेंबर्स, जिनमें से कुछ अभी भी आग से जूझ रहे हैं, को पता है कि कोलोराडो राज्य आपके साथ दुख की घड़ी में खड़ा है.’ उन्होंने लिखा, ‘राज्य ब्यूरो ऑफ लैंड मैनेजमेंट और स्थानीय अधिकारियों और फायरफाइटर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि इन आग से लड़ने के लिए जरूरी सभी रिसोर्स लगाए जा सकें, जिसमें कोलोराडो नेशनल गार्ड भी शामिल है और मारे गए तीन फायरफाइटर्स को निकाला जा सके.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X