—Advertisement—

‘एनिमल’ के बाद संदीप वांगा का नया धमाका, ‘स्पिरिट’ के सेट से लीक हुआ प्रभास-तृप्ति का ‘सीक्रेट कॉलेज रोमांस’!

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त बज है. फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें प्रभास और तृप्ति डिमरी के बीच एक रोमांटिक कॉलेज सीक्वेंस की झलक देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों से फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Zoom

‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

नई दिल्ली. ‘एनिमल’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. पैन-इंडिया स्टार प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘स्पिरिट’ को लेकर काफी बज है. फिल्म के लेकर आ रही खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हाल ही में फिल्म के कैंपस शेड्यूल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. इन तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

वायरल हो रही तस्वीरों से फैंस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के बीच एक शानदार और हाई-एनर्जी रोमांटिक कॉलेज सीक्वेंस फिल्माया जा रहा है. वायरल तस्वीरों में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को एक कॉलेज कैंपस में छात्रों और क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है.

‘स्पिरिट’ में सीक्रेट कॉलेज रोमांस?

अपनी डार्क और इंटेंस कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले संदीप वांगा इस बार प्रभास और तृप्ति डिमरी के बीच एक कॉलेज लव स्टोरी का तड़का लगाने जा रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने इस सीन और फिल्म की कहानी को पूरी तरह सीक्रेट रखा है. इस कॉलेज सीक्वेंस को बिल्कुल असली रूप देने के लिए प्रोडक्शन टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बड़े कॉलेज का माहौल तैयार करने के लिए मुंबई से बैकग्राउंड आर्टिस्ट्स और युवा कलाकारों की एक बड़ी टीम को विशेष रूप से हैदराबाद लाया गया है. जहां इस शेड्यूल की शूटिंग चल रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सोशल मीडिया पेज ‘facc2911’ द्वारा साझा की गई तस्वीरों में संदीप रेड्डी वांगा कॉलेज परिसर जैसे सेट पर छात्रों के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इनमें प्रभास या तृप्ति नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म के उसी रोमांटिक कैंपस शेड्यूल की तस्वीरें हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों जारी है.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X