—Advertisement—

‘अनजाने में हुई चूक’, अनिल कुमार रस्तोगी ने पीएम मोदी को किया इग्नोर? एक्टर ने वायरल वीडियो पर दिया जवाब

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मशहूर एक्टर डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी को कला और विज्ञान के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री से सम्मानित किया गया. लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. वीडियो में वह पीएम मोदी का बढ़ाया हुआ हाथ देखने से चूक गए थे, जिससे कुछ यूजर्स कहने लगे कि उन्होंने नजरअंदाज किया. अब इस पर 83 साल के एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनसे यह चूक अनजाने में हुई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पद्मा अवॉर्ड्स सेरेमनी से अनिल कुमार रस्तोगी का वीडियो वायरल.

नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी को हाल ही में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया. इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने पीएम मोदी को नजरअंदाज किया. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी तरफ हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन अनिल रस्तोगी उनसे हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ जाते हैं. अब इस मामले में अनिल कुमार रस्तोगी ने चुप्पी तोड़ी है.

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही डॉ. रस्तोगी पद्म श्री पुरस्कार लेने के लिए आगे बढ़े, उन्होंने हाथ मिलाने के बजाय पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया, जिससे वह पीएम का बढ़ाया हुआ हाथ देखने से चूक गए. इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और ट्रोलिंग भी की जा रही है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X