Last Updated:
FIFA 2026 Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और सिंगर नोरा फतेही ने फीफा विश्व कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया. नोरा कनाडा में हुए ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है. फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से तीन देश अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के पास है. अमेरिका में हुए ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा ने परफॉर्म किया था.
फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले से हुई. उससे पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें कई सारे ग्लोबल स्टार ने परफॉर्म किया, लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण शकीरा और बर्नार्ड बॉय रहे.

ऐसे ही जब कनाडा के टोरंटो में पहला मैच खेला गया तो वहां भी ओपनिंग सेरेमनी हुई. इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में कैनेडियाई कलाकारों ने पारंपरिक पोशाक पहन कर परफॉर्मेंस दी और कनाडा के सांस्कृतिक विरासत को अपनी कला के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया.

इसके बाद कई ग्लोबल स्टार ने भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया, जिसमें बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही भी शामिल रहीं. बता दें कि नोरा फतेही का जन्म टोरंटो में ही हुआ है और यहां से उनका खास लगाव रहा है. इसके अलावा नोरा फुटबॉल बहुत बड़ी फैन भी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ओपनिंग सेरेमनी में नोरा ने फीफा एंथम Siir Siir पर परफॉर्म किया. इस परफॉर्मेंस में वेजेड्रीम और संजॉय ने भी उनका साथ दिया. इन तीनों ने मिलकर फीफा के लिए Siir Siir तैयार किया है. नोरा के इस फीफा एंथम में मोरक्कन डारिजा, अरबी, फ्रेंच और अग्रेंजी भाषाओं का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है.

नोरा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कटआउट वाली पूरी तरह से लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उनके बाल हमेशा की तरह खूबसूरत लहरदार स्टाइल में सजे थे. नोरा ने अपने डांस मूव्स और शानदार आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि सैकड़ों डांसर्स ने उनके साथ परफॉर्म किया.

नोरा के अलावा 13 जून को लॉस एंजिल्स में कैटी पेरी ओपनिंग सेरेमनी में जबरदस्त फॉर्मेंस दीं. अमेरिका के उद्घाटन समारोह में केटी पेरी ने अनीता, फ्यूचर, लीसा, रेमा और टायला जैसे सितारों से सजे कलाकारों के साथ मंच साझा किया.












