Last Updated:
FIFA World cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड को अपना पहला मैच क्रोएशिया से खेलना है, लेकिन उससे पहले टीम के सभी खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया. घटना तब हुई जब टीम अपना बेस कैंप बदल रही थी. इस दौरान खिलाड़ी विमान से यात्रा कर रहे थे, जबकि उनका सामान वैन से जा रहा था.
इंग्लैंड फुटबॉल टीम का सामान हुआ चोरी
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है, लेकिन इसी बीच इंग्लैंड टीम पर चोरों ने डाका डाल दिया. इस घटना के बाद फीफा विश्व कप में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. घटना कंसास सिटी की है, जब इंग्लैंड के पहले प्रैक्टिस सेशन से ठीक पहले चोरों ने एक वैन से खिलाड़ी के मैच वाले जूते और जर्सी तक उड़ा ले गए. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये चोरी तब हुई जब खिलाड़ियों के सामान को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच से मिसूरी में स्वोप सॉकर विलेज बेस की ओर ले जाया जा रहा था.
ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट को इस बात की टेंशन हो गई है कि खिलाड़ियों के पास मैच और आगे की प्रैक्टिस के लिए कितना सामना बचा हुआ है और क्या-क्या चीजें चोरी हुई है. डेली मेल को एक सूत्र ने बताया कि बचे हुए सामान में सिर्फ एक फुटबॉल बची थी. इसके अलावा वैन में जितने भी सामना थे सब गायब मिला. इसमें टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैरी केन और जूड बेलिंगहम जूते भी गायब बताए गए हैं.
क्रोएशिया के खिलाफ है इंग्लैंड का पहला मैच
फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड अपना पहला मैच क्रोएशिया के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में टीम के साथ हुई इस चोरी की घटना ने इंग्लैंड की तैयारियों को एक बड़ा झटका दे दिया है. वहीं, इस चोरी की घटना को लेकर एफए (द फुटबॉल एसोसिएशन) स्थानीय पुलिस के संपर्क में है और कोशिश में है कि जल्द से जल्द खिलाड़ियों के किट और चोरी हुए सभी सामान को बरामद किया जाए. वहीं, डेली मेल स्पोर्ट ने इस मामले पर संपर्क किया तो एफए ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
इंग्लैंड की टीम पर पड़ेगा इसका मानिसक असर
विदेशी धरती पर विश्व कप अभियान से पहले टीम के साथ हुई इस चोरी की घटना के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से इसका पड़ेगा. क्योंकि प्लेयर वर्ल्ड कप बेस तक की यात्रा के लिए अपने सभी जरूरी प्रशिक्षण उपकरण अपने हिसाब पैक किए थे. ऐसे में अगर अंतिम समय पर उन्हें अपने सामान को बदलना पड़ा तो शायद उन्हें असहजता हो सकती है. इसके अलावा एक बड़ा सवाल ये है कि विश्व कप जैसे इवेंट में सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें












