—Advertisement—

FIFA 2026 के शुरू होने से पहले बवाल, प्लेयर के बाद अब रेफरी को अमेरिका ने किया डिटेन

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Fifa 2026: फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के पास है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ये विवादों में आ चुकी है. हाल ही में अमेरिका ने इराक फुटबॉल टीम के एक खिलाड़ी डिटेन किया था. इसके कुछ समय ही बाद फीफा विश्व कप में अधिकारी की भूमिका के लिए सोमाली रेफरी को अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई.

Zoom

फीफा विश्व कप में सोमालिया के रेफरी उमर अर्टन

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है. हाल ही में इराक के फुटबॉलर आयमेन हुसैन को अमेरिका ने डिटेन कर दिया था. ये मामला सामने आते ही सुर्खियों में आ गया. वहीं, अब सोमालिया के रैफरी उमर अर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली है, जिसके कारण अब वह फीफा विश्व कप में अधिकारी की भूमिका नहीं निभा पाएंगे.

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग ने सोमवार को बताया कि सोमालिया के एक नागरिक को शनिवार को इस्तांबुल से मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया. इस व्यक्ति को विश्व कप में रैफरी की भूमिका निभानी थी.

फीफा ने भी अर्टन के लिए हाथ किए खड़े

हालांकि सीबीपी ने अपने बयान में उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया लेकिन अर्टन विश्व कप में सोमालिया से एकमात्र रैफरी हैं. फीफा ने बाद में सोमवार को पुष्टि की कि अर्टन विश्व कप में ट्रेनिंग और रैफरी की भूमिका नहीं निभा पाएंगे. फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था ने एक बयान में कहा, ‘‘फीफा मेजबान देश की आव्रजन प्रक्रियाओं में शामिल नहीं होता जिसमें वीजा से जुड़े फैसले भी शामिल हैं. अधिकारियों ने हमें बताया है कि अर्टन की स्थिति में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.’’ बयान के अनुसार, ‘‘फीफा की पिछली प्रतियोगिताओं की तरह मेजबान सरकार ही यह तय करती है कि किसे वीजा मिलेगा और किसे देश में प्रवेश दिया जाएगा.’’ सीबीपी ने बयान जारी कर बताया कि अर्टन को प्रवेश क्यों नहीं दिया गया.

सीबीपी ने कहा, ‘‘प्रोसेसिंग के दौरान यात्री की अतिरिक्त जांच की गई. यह सीबीपी की जांच प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है जब अधिकारियों को जानकारी का सत्यापन करना होता है या यह तय करना होता है कि किसी को प्रवेश दिया जा सकता है या नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद फीफा विश्व कप के रैफरी को जांच-पड़ताल से जुड़ी चिंताओं के कारण देश में प्रवेश के लिए अयोग्य पाया गया और उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X