—Advertisement—

Exclusive Iran Drones Attack Indian Ship : ‘इंडियन शिप पर ईरान ने दागे थे 2 ड्रोन’, US डिफेंस अधिकारी बताई कल रात की पूरी टाइमलाइन

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

‘इंडियन शिप पर ईरान ने दागे थे 2 ड्रोन’, पेंटागन अधिकारी ने बताई पूरी टाइमलाइन

Last Updated:

अमेरिका अब खुद को भारतीय जहाजों का रक्षक साबित करने पर तुला है. इस नैरेटिव को सेट करने के लिए ट्रंप ने बड़ा दावा किया है कि ईरान ने कल रात भारतीय जहाजों पर हमला किया और अमेरिकी नेवी ने उन्हों बचा लिया. अब न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान पेंटागन के एक अधिकारी ने होर्मुज में हुए इस अटैक की टाइमलाइन बताई है.

Zoom

अमेरिकी अधिकारी ने बताई भारतीय जहाज पर साजिश की टाइमलाइन (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन: होर्मुज में पहले भारतीय जहाजों पर अटैक वाला कांड करने के बाद अब अमेरिका ने ईरान पर बड़ा आरोप लगाया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने कल रात इंडियन शिप पर अटैक किया था, जिसे अमेरिका ने फेल कर दिया. ट्रंप ने के बाद अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज18 इंडिया से बात करते हुए कल रात की उस टाइमलाइन का खुलासा किया है, जब ईरान ने समंदर के बीच भारतीय जहाजों को दहलाने की कोशिश की थी. उनका दावा है कि ईरान ने एक नहीं बल्कि 2-2 ड्रोन भेजे थे.

कल रात को होर्मुज में भारतीय जहाजों के साथ क्या हुआ?

पेंटागन अधिकारी ने साफ किया है कि कल रात ईरान ने एकतरफा हमला करने वाले दो घातक सुसाइड ड्रोन्स सीधे भारतीय जहाजों की तरफ दागे थे, जिन्हें देखते ही अमेरिकी सेना एलर्ट हो गई. इसके बाद ऐन वक्त पर हवा में ही मार गिराया. अधिकारी ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब भारतीय क्रू और भारतीय सामान से लदे मर्चेंट जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर ओमान की खाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे.

अमेरिकी रडार और सैटेलाइट्स ने अचानक ईरानी तट से दो उड़ती हुई संदिग्ध चीजों को भारतीय जहाजों की तरफ बेहद तेज रफ्तार से बढ़ते हुए ट्रैक किया. ये कोई साधारण निगरानी करने वाले ड्रोन नहीं थे, बल्कि सैन्य भाषा में इन्हें ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ (OWA Drones) यानी उड़ते हुए सुसाइड बम कहा जाता है, जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ टारगेट से टकराकर खुद को ब्लास्ट करना होता है.

अमेरिकी डिफेंस अधिकारी द्वारा दी गई टाइमलाइन के मुताबिक, जैसे ही दोनों सुसाइड ड्रोन्स ने भारतीय जहाजों को अपने निशाने पर लिया, इलाके में गश्त कर रहे अमेरिकी युद्धपोत तुरंत एक्शन मोड में आ गए. अमेरिकी नौसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की.

उनके बताई टाइमलाइन के मुताबिक अगर अमेरिकी नौसेना ये जवाबी हमला करने में चंद सेकंड की भी देरी कर देती तो ये सुसाइड ड्रोन सीधे भारतीय जहाजों के डेक पर जाकर फट जाते और समंदर के बीच एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

ट्रंप ने ईरान को लगाई फटकार

पेंटागन के अधिकारी के इस बड़े खुलासे ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कड़क सोशल मीडिया पोस्ट पर भी मुहर लगा दी है, उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा था, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों के खिलाफ कल रात ईरान द्वारा किया गया ड्रोन हमला, जिसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया, ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बेहतर होगा कि वे अपनी हरकतें सुधार लें, और वो भी तेजी से’. इस बयान पर अभी तक ईरान की और से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.

A digital journalist w…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X