—Advertisement—

दुद्धी में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस

Author Picture
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

दुद्धी क्षेत्र में शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के दौरान निजी विद्यालयों में कई अनियमितताएँ सामने आईं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया गया।

जांच के दौरान जेम्स स्कूल के कार्यालय से CISCE बोर्ड से संबंधित किताबें मिलीं, जबकि विद्यालय की मान्यता दूसरे बोर्ड से संचालित बताई गई। इस विसंगति को गंभीर मानते हुए विद्यालय प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं सेंट मेरी स्कूल में प्रवेश शुल्क की सूची देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई। विद्यालय परिसर में 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक एडमिशन शुल्क अंकित पाया गया। अधिकारियों ने शुल्क निर्धारण और नियमों के अनुपालन को लेकर प्रबंधन को नोटिस जारी किया।

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में भी शैक्षणिक सामग्री एवं संचालन संबंधी अनियमितता मिलने पर उसे सील कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि निजी विद्यालयों में नियमों के विरुद्ध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X