विंढमगंज थाना व रेलवे स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण पर निकले बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के विद्यार्थी

विंढमगंज श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 26 दिसम्बर 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के तहत विंढमगंज थाना एवं रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, एफआईआर प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविश प्रजापति ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती मनिषा सिंह एवं डायरेक्टर श्री युवराज सिंह ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन की बात कही।थाना प्रभारी श्री चंद्रशेखर सिंह एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया। भ्रमण के दौरान शिक्षकगण भावना ओझा, अनामिका प्रजापति, काउंसलर रिचा सिंह, नीतू सिंह, अलका तिवारी, प्राची पाठक, राज कुमार एवं रवि शंकर वर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन एवं रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


