विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाने में आज श्री बंशीधर नगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 26 दिसंबर 2025 को शैक्षणिक भ्रमण के तहत उत्तर प्रदेश सोनभद्र के विंढमगंज थाना एवं रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, एफआईआर प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविश प्रजापति ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं,चेयरमैन श्री बिरेंद्र सिंह तथा निदेशक मंडल ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया,थाना प्रभारी श्री चंद्रशेखर सिंह एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन व रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


