घर से निकला कालेज, नहीं पहुंचा घर परिवारों में मंचा कोहराम

0

घर से निकला कालेज, नहीं पहुंचा घर परिवारों में मंचा कोहराम
– मां का रो-रो के हुआ बुरा हाल
– विनोद कुमार पांडे ने लगाया पुलिस अधीक्षक से गुहार

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
मीरजापुर/गुरसंडी।प्रभात कुमार पाण्डेय घर से निकला कालेज लेकिन वापस घर नहीं लौटा।तो ऐसे विषय पर विनोद कुमार पाण्डेय माता अमिता देवी निवासी दुबेपचेर गुरसंडी थाना देहात कोतवाली मिर्जापुर ने मिर्जापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा” से लगाई गुहार विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रतिदिन घर से कॉलेज के लिए जाता था और 9/12/2025 को भी सुबह अपनी मां से कहा कि माताजी हम कॉलेज के लिए जा रहे हैं तो माताजी ने सुबह में नाश्ता बनाया था वही नाश्ता दे दिया तो बेटे ने नाश्ता कर कर कॉलेज के लिए चला गया लेकिन 9/12/2025 को निकला हुआ लड़का आज 26.12.2025 हो गया।लेकिन मेरा लड़का नहीं मिला। हमने देहात कोतवाली के थाने में मिर्जापुर में तहरी दी थी 80 फोटो खिंचवाकर बनवा कर दिया गया था।थाने पर सभी जगह पोस्टर चिपकाए जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन की नाकामियों की वजह से मेरा लड़का नहीं मिल रहा है तो ऐसे विषय पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उन्होंने गुहार लगाई कहां की महाराज जब आपकी सरकार में मेरा लड़का नहीं मिलेगा तब किसके सरकार में मिलेगा डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी लड़कों का हो रहा है। अपरहण कब बद होगा।पुलिस स्टेशन नाम के बनाए गए हैं।वहां पर तो केवल दलाल बैठकर दलाली करते हैं जब कोई व्यक्ति पुलिस स्टेशन जाता है तो उस व्यक्ति की मदद ना करके झूठ आश्वासन दिया जाता है।

तो ऐसे विषय पर जिलाधिकारी मिर्जापुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसे विषय पर ध्यान दीजिए महोदय मैं गरीब ब्राह्मण हूं मेरे पर दया करते हुए मेरे लड़के को खोजने की मदद करें जिससे कि मेरे परिवार का जीवन संवर जाए।विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को भी जानना जनार्दन मेरा लड़का प्रभात कुमार पाण्डेय मोबाइल नंबर-7607512838 पर तत्काल प्रभाव से संपर्क कीजिए।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here