पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई

विंढमगंज/सोनभद्र भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर पड़ोसी राज्य झारखंड के बिलासपुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पूर्व मंत्री व विधायक भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए,इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अटल जी की जयंती पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को विकास की नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व, उनके कवि व्यक्तित्व तथा प्रधानमंत्री के रूप में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार कनिष्क एवं विकास पांडे ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण राम द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही तथा मुख्य वक्ता पूर्व सांसद घूरन राम रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी सहित विजयलक्ष्मी देवी, लवली आनंद, ओमप्रकाश गुप्ता, शैलेश चौबे, सुरेंद्र गुप्ता, गणेश प्रताप देव, दिलीप ठाकुर, चंदन पांडे, सोनू पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्र निर्माण में अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को स्मरण करते हुए मिष्ठान व प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।वहीं दूसरी ओर, सोनभद्र उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित विंढमगंज के ग्राम बूटबेढ़वा पंचायत भवन में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान तारा देवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता, रूपा देवी, मुन्ना पासवान नंदकिशोर गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता समाजसेवी मौजूद रहे।


