हनुमान मंदिर प्रांगण में लावारिस अवस्था में मिली एक मोटरसाइकिल
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।सुभाष तिराहा समीप हनुमान मंदिर प्रांगण में लावारिस अवस्था में मिली एक मोटरसाइकिल। हनुमान मंदिर के महाराज श्री श्री वशिष्ठ दास जी का कहना है कि यह मोटरसाइकिल करीबन हमारे हनुमान मंदिर प्रांगण के अंदर करीबन 20-25 दिन से मोटरसाइकिल खड़ी है।जिसकी जानकारी उनको आज दिनांक 24/12/2025 को मिली। जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल उन्होंने 112 नंबर पर सूचित किया।

112 के पुलिसकर्मी मौके पर तत्काल आए और अग्रिम कार्रवाई की और मोटरसाइकिल को अपने गिरफ्त में लेकर ओबरा थाना ले गई।


