NH-39 पर बड़ा हादसा टला: नशे में धुत बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर |
✍️ समाचार संवाददाता- प्रेम चंद📍 विण्ढमगंज | जनपद- सोनभद्र (उ.प्र.)
विण्ढमगंज, सोनभद्र।
विण्ढमगंज क्षेत्र में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक नशे में धुत बाइक सवार ने मुख्य बाजार से लौट रहे एक साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा NH-39 पर स्थित रामचंद्र यादव के मकान के पास धुलाई सेंटर के सामने हुआ।

घटना में ग्राम केवाल निवासी संजय कुमार चेरो, जो शराब के नशे में बाइक (नंबर UP 64 AR 7664) चला रहे थे, ने सलैयाडीह निवासी रघु कुशवाहा को जोरदार टक्कर मार दी। रघु अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे कि अचानक बाइक की टक्कर से वह गिर पड़े और उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विण्ढमगंज पहुंचाया। गलीमत रही कि यह दुर्घटना गंभीर रूप नहीं ले सकी, अन्यथा जान का नुकसान भी हो सकता था।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि NH-39 एक अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में नशे में वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि-
हाईवे और बाजार क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यातायात नियमों के बोर्ड, चेतावनी संकेतक और सड़क सुरक्षा संदेश लगाए जाएं, ताकि लोग जागरूक हों और नियमों का पालन करें।


