एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा चलाया गया वृहद पौधरोपण अभियान

0

एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा चलाया गया वृहद पौधरोपण अभियान

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता का वृहद अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हरितिमा कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) प्रमोद कुमार ने कियाl उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पीपल, गूलर, नीम, आम, अमरूद, बरगद, अर्जुन आदि का पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने वृक्षों को लगाने एवं उसकी साफ सफाई, सिंचाई के साथ ही साथ उन्होंने वृक्षों की कटाई को रोकने के लिए आम जनमानस में एक नया संदेश देने का कार्य किया तथा साथ ही साथ स्वयं सेवियों ने जन जागरण के माध्यम से लोगों को एक नया संदेश भी दिया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अंग है परंतु मानव के अपने स्वार्थ के लिए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन की प्रवृत्ति ने पर्यावरण संकट की नई चुनौती को जन्म दिया है। कोविड-19 महामारी ने हमें साफ हवा की कीमत समझा दी है। पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आमजन का सहयोग अनिवार्य हो गया है।आज मानव को हरित मानसिकता विकसित करने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग किया जाए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके, घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाना चाहिए, किसान जैविक खेती करें, कम से कम उर्वरक व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए । प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास गमले में छोटे-छोटे पौधे लगाए, कम बिजली, कम पानी, कम गैस का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में महती भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण रोकने के लिए जलाऊ लकड़ी का कम से कम प्रयोग करना जरूरी है, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कम दूरी तय करने के लिए साइकिल एवं अधिक दूरी तय करने के लिए सार्वजनिक वाहनों का अधिक प्रयोग करें। छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को ठीक रखा जा सकता है।वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को एक वृक्ष का संरक्षण एवं पौधरोपण के प्रतिबद्धता आवश्यक है। पेड़ हमारी पूंजी इनको बचाइए और तरक्की के साथ उनकी लूटपाट करने वालों के खिलाफ हर देशभक्त को खड़ा होना पड़ेगा। पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक भावनात्मक बेचैनी नहीं है पर्यावरण के मुद्दे पर चुप्पी अस्वीकार्य होगी। पेड़, पहाड़, नदी, तालाबों, जीव- जंतुओं की मौत पर भी कुछ बूंदे आंखों से निकलते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होना होगा। घरों से निकलने वाले कचरे को सही स्थान पर पहुंचाएं। पेट्रोल डीजल चालित वाहनो के बदले ई वाहन का प्रयोग करें । अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई का विरोध करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।यदि आम लोग ठान लें कि हमें पेड़ लगाने और बचाने हैं तो पूरा देश हरा-भरा बन सकता है। आम आदमी जब अपनी जमीन पर कोई पौधा लगाता है तो उसका ध्यान भी रखता है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार,डॉ.आलोक यादव,डॉ. सचिन कुमार एवं स्वयंसेवियो में अभिषेक,ओम,स्नेहा,प्रिया,आकांक्षा, काजल,ज्योति,चंदा कविता, रितिका,आंचल उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here