—Advertisement—

‘मेरा मैनेजर बन कर रहे हैं ठगी…’ करण टैकर के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा, फैंस से की तुरंत ब्लॉक करने की अपील

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

करण टैकर ने अपने नाम पर हो रही ठगी को लेकर लोगों को आगाह किया है. कुछ लोग खुद को उनका मैनेजर बताकर धोखाधड़ी कर रहे हैं. उन्होंने संदिग्ध संपर्कों की शिकायत करने की अपील की.

Zoom

छोटे पर्दे से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी दमदार पहचान बना चुके अभिनेता करण टैकर ने लोगों को ठगी के एक मामले को लेकर आगाह किया. अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. वे खुद को उनका मैनेजर बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं. करण ने ऐसे किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत शिकायत करने की अपील की है.

करण टैकर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “नमस्ते, नीचे दिए गए नंबरों का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति खुद को मेरा मैनेजर बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है. अगर वे आपसे संपर्क करें तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें और उनकी शिकायत करें. धन्यवाद.”

करण टैकर के नाम पर धोखाधड़ी
अपने पोस्ट में करण टैकर ने उन मोबाइल नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी के लिए किया जा रहा है. करण की इस चेतावनी के बाद उनके फैंस ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. हाल के समय में कई कलाकारों के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे ऐंठने या झूठे वादे करने के मामले सामने आ चुके हैं.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X