—Advertisement—

,

भूमि पर मौत बनकर उतरा करंट! बारिश के बीच ट्रांसफार्मर के पास किसान का बैल तड़पकर मरा, ग्रामीणों में आक्रोश

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज (सोनभद्र), 6 जुलाई। थाना विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम सलैयाडीह में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ग्राम मुडीसेमर निवासी बुधन साव, पुत्र स्वर्गीय सोबरन साव, अपने दो बैलों के साथ सलैयाडीह स्थित अपनी निजी कृषि भूमि की जुताई करने पहुंचे थे। जुताई के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। खेत के समीप दो पोलों के सहारे रखा गया विद्युत ट्रांसफार्मर था, जिसमें एक पोल लोहे का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के दौरान बैल ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि लोहे के पोल में करंट उतर आने से बैल उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार, 6 जुलाई 2026 को लगभग शाम 4:50 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हालांकि, बैल की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो सकेगा।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X