Last Updated:
चलिए आज आपको एक गाने से रूबरू करवाते हैं जहां हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक और उदित नारायण की तिकड़ी ने काम किया था. फिल्म बेशक फ्लॉप हो गई थी लेकिन गाना सुपरहिट रहा था. जो आज भी सुनने को मिल जाता है.
गानों की दुनिया में हिमेश रेशमिया एक मशहूर शख्सियत हैं, जिनके करोड़ों चाहने वाले हैं. भला हो भी क्यों नहीं, इतने सालों से एक से एक हिट जो दे चुके हैं. बेशक एक्टिंग जगत में उन्हें सफलता न मिली हो लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में वह किसी धुरंधर से कम नहीं.

क्या आप जानते हैं हिमेश रेशमिया ने 22 साल पहले एक ऐसा हिट दिया था जिसने जनता को क्रेजी कर दिया था. आज भी इंस्टाग्राम पर आपको उनकी रील्स देखने को मिल ही जाएंगी. तो चलिए आपको इस सुपरहिट गाने से रूबरू करवाते हैं.

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘टारजन द वंडर कार’ के सुपरहिट ट्रैक ‘ओ सजन’ की. जिसमें आयशा टाकिया और वत्सल सेठ की जोड़ी नजर आई थी. गाने को बड़े पैमाने पर फिल्माया गया था और एक्ट्रेस ने भी खूब ग्लैमरस अंदाज दिखाया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘ओ सजन’ गाने की खास बात ये है कि इस गाने में हिमेश रेशमिया के साथ अलका याज्ञनिक और उदित नारायण ने तड़का लगाया था. तीनों की तिकड़ी का ही कमाल था कि ये गाना इतना कमाल बना और लोगों ने भी दिल खोलकर प्यार दिया.

‘ओ सजन’ गाने को अल्का याज्ञनिक और उदित नारायण ने गाया था तो समीर अंजान ने लिखा था. वहीं हिमेश रेशमिया इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रहे. गाने की शुरुआत आयशा टाकिया के सिजलिंग अवतार से होती है. जहां वह पानी से निकलते ही अपनी अदाएं बिखरेती हैं.

साल 2004 में आई ‘टार्जन द वंडर कार’ फिल्म से ही आयशा टाकिया और वत्सल सेठ ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के लिए आयशा ने फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड अपने नाम किया था. आगे चलकर आयशा ने सलमान खान से लेकर कई बड़े हीरो के साथ काम किया. लेकिन फिर वह फिल्मों से गायब हो गईं.

‘टारजन द वंडर कार’ बॉक्स ऑफिस पर बेशक न चली हो लेकिन इसे टीवी पर जनता ने खूब देखा. फिल्म में अजय देगवन भी थे जिन्होंने वत्सल के पिता का रोल अदा किया था. पहले ये रोल अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था.

अब्बास मस्तान की फिल्म ‘टारजन द वंडर कार’ तब्बू के पास भी पहुंची थी. दरअसल उन्हें वत्सल की मां का रोल ऑफर हुआ था जिसे उन्होंने निभाने से मना कर दिया था. इसी तरह अमीषा पटेल भी इस फिल्म का हो सकती थीं. दरअस वह आयशा टाकिया के रोल के लिए फर्स्ट चॉइस थीं.













