Last Updated:
कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में नीट पेपर लीक विवाद पर तंज कसा है. शो में गुवाहाटी की एक होम्योपैथी छात्रा कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं. समय रैना ने मजाक में उनसे कहा, ‘आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जातीं? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं.’ समय रैना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उन्होंने इस मुद्दे पर बयान देकर जो हिम्मत दिखाई है, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.
समय रैना के बयान की लोग तारीफ कर रहे हैं.
नई दिल्ली: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने अनोखे शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन से सुर्खियां बटोर रहे हैं. शो के ताजा एपिसोड में समय रैना ने अपने बेबाक अंदाज में ‘नीट पेपर लीक’ विवाद पर चुटकी ली. कॉमेडियन के शो में गुवाहाटी की कंटेस्टेंट ने सिंगिंग में हुनर दिखाने के बाद बताया कि वे होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें कॉलेज में अटेंडेंस कम होने की वजह से अगले दिन मुंबई वापस लौटना पड़ेगा. समय रैना ने तुरंत हालात संभालते हुए उन पर एक मजेदार और तीखा तंज कस दिया.
समय रैना ने कंटेस्टेंट को एलोपैथी की पढ़ाई करने की सलाह दी और कहा, ‘आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जातीं? अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं.’ समय का कमेंट सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर मजाक करने और आवाज उठाने के लिए नेटिजेस समय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जहां बड़े-बड़े स्टार्स इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं, वहीं कम से कम समय रैना जैसे किसी सेलिब्रिटी में इस पर बात करने की हिम्मत तो है.
View this post on Instagram












