Last Updated:
फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी को धमकी मिली है. पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के भाई पर धमकी देने का आरोप है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. एक्टर का कहना है कि उन्हें फिल्म के चलते जान से मारने की धमकियां मिली हैं. गैंगस्टर ने फिल्म का प्रोडक्शन रोकने के लिए प्रोड्यूसर को 24 घंटे का समय दिया है. ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.
फिल्म ‘काला हिरण’ सलमान खान के विवादित केस से जुड़ी है.
नई दिल्ली: फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी को एक बार फिर जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है. इस बार आरोप पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के भाई पर लगा है. उसने एक वॉइस नोट भेजकर अमित जानी को फिल्म का प्रोडक्शन रोकने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. धमकी में साफ कहा गया है कि अगर उन्होंने तय समय के भीतर प्रोडक्शन का काम नहीं छोड़ा, तो उन्हें और उनके परिवार को इसके भयानक अंजाम भुगतने होंगे.
अचानक मिली धमकी के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है. उन्होंने सरकार से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है. अमित जानी ने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत केस दर्ज करने की अपील की है. वे चाहते हैं कि धमकी देने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे. फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच नई धमकी ने उनकी चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं.
‘काला हिरण’ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे सलमान खान
फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स के खिलाफ सुपरस्टार सलमान खान ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने याचिका में फिल्म की रिलीज को रोकने की अपील की है. कोर्ट मामले को देख रही है. मेकर्स ने कोर्ट को बताया गया कि अभी तक सिर्फ फिल्म का टीजर पब्लिक किया गया है. वे जल्द ही सलमान खान की याचिका पर अपना जवाब कोर्ट में पेश करेंगे.
‘काला हिरण’ को 8000 सिनेमाघरों पर रिलीज करना चाहते हैं अमित जानी
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई 6 जुलाई के लिए टाल दी थी. फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने तब प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा रिएक्शन दिया था. अमित जानी ने लिखा, ‘सलमान खान को आज भी नही मिली दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, फिल्म पर कोई रोक नहीं. मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक टली. मैंने पहले भी कहा था अदालत के लिए ना कोई स्टार है, ना वे किसी ग्लैमर को मानती है. खुद से खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से ‘काला हिरण’ नहीं रुक जाएगी. ये 8000 सिनेमाघरों पर रिलीज होगी. पूरी दुनिया मे एक-साथ होगी .’
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें












