Last Updated:
अमेरिका का 250वीं सालगिराह मनाने के लिए बेल्जियम के ब्रुसेल्स में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में बेल्जियम के मशहूर हीरा व्यापारियों ने अमेरिका में बेल्जियम के राजदूत बिल व्हाइट को एक बेहद आलीशान अंगूठी सौंपी. यह अंगूठी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक खास तोहफे के रूप में तैयार की गई है. लेकिन अब ये अंगूठी चर्चा में आ चुकी है.
Ring (MoneyControl)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया गिफ्ट अब चर्चा में आ गया है. ये हीरे की खास डिजाइन वाली अंगूठी है. इसे बेल्जियम के मशहूर हीरा उद्योग की ओर से बनाया गया है. अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर गिफ्ट की गई है.
क्यों चर्चा में आई ये अंगूठी
यह आलीशान तोहफा ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही महीने पहले बेल्जियम के हीरा उद्योग को एक बड़ी राहत मिली थी. पिछले साल ट्रम्प के ट्रेड वॉर के चलते यह हीरा उद्योग काफी दबाव में था. लेकिन सितंबर में यह हीरा समूह अमेरिका को किए जाने वाले अपने 2 अरब डॉलर से अधिक के एक्सपोर्ट पर 0 प्रतिशत इंपोर्ट टैरिफ हासिल करने में कामयाब रहा.
क्यों उठ रहे सवाल
भले ही तोहफा शानदार हो, लेकिन अमेरिका के कुछ विशेषज्ञों ने इस पर उंगली उठाई है. उनका कहना है कि ट्रम्प ने ऐसे महंगे निजी तोहफे लेकर व्हाइट हाउस की दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है.
व्हाइट हाउस के नियमों की राष्ट्रपतियों को मिले ऐसे निजी उपहारों की जानकारी सार्वजनिक करनी होती है. वैसे राजदूत बिल व्हाइट ने सोशल मीडिया पर बताया है कि जब यह अंगूठी ट्रम्प को सौंप दी जाएगी. इसे राष्ट्रपति के मुख्य ऑफिस यानी ओवल ऑफिस में सजाकर रखा जाएगा.
किसने दिया यह तोहफा?
यह खास अंगूठी बेल्जियम के एंटवर्प वर्ल्ड डायमंड सेंटर ने तैयार करवाई है. संस्था के अध्यक्ष इसिडोर मोर्सेल ने इसे अमेरिका के राजदूत बिल व्हाइट को सौंपा, ताकि वह इसे ट्रंप तक पहुंचा सकें.
व्यापारियों के अध्यक्ष इसिडोर मोर्सेल ने अंगूठी सौंपते हुए कहा भी कि जैसे बेहतरीन प्राकृतिक हीरे भारी दबाव में बनते हैं. वैसे ही सच्ची पार्टनरशिप भी दबाव में मजबूत होती है और भरोसे पर टिकती है.
अंगूठी में क्या है खास?
यह अंगूठी 18 कैरेट सोने से बनी है. इसमें 321 हीरे, 56 नीलम, 13 पन्ने और 6 रूबी जड़े गए हैं. अंगूठी पर अमेरिका का झंडा, अमेरिका की आजादी का साल 1776 और 2026 उकेरा गया है. यह दोनों साल अमेरिकी की 250वीं वर्षगांठ का साल बताते हैं. इसके अलावा ट्रंप के नाम का प्रतीक माने जाने वाले दो बड़ा T बनाया गया है. इस पर 45 और 47 नंबर जो उनके राष्ट्रपति कार्यकाल का संकेत है. हीरों से बना एक चील भी डिजाइन का हिस्सा हैं. अंगूठी पर 250 YEARS USA भी लिखा गया है.
कितनी है इसकी कीमत?
अंगूठी की आधिकारिक कीमत नहीं बताई गई है. लेकिन ज्वेलरी विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी कीमत 25 हजार से 35 हजार अमेरिकी डॉलर के बीच हो सकती है. भारतीय रुपये में ये कीमत करीब 21 लाख से 30 लाख रुपये होगी.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें












