—Advertisement—

कैटरीना कैफ को जब जिम में देखकर डरीं परिणीति चोपड़ा, बढ़ा दी थी ट्रेडमिल की स्पीड- ‘उस दिन वे आईं और’

Author Picture
Published On: July 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शो ‘कॉफी विद करण’ में कैटरीना कैफ की पर्सनैलिटी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था. वे उन्हें देखकर परेशान हो जाती थीं. परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने जिम में कैटरीना कैफ के डर से ट्रेडमिल की स्पीड बढ़ा दी थी. एक्ट्रेस ने हाल में अपना नया शिव भजन ‘नमामि शमीशम’ रिलीज किया है. परिणीति ने बताया कि उन्होंने यह गाना अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत दौर में रिकॉर्ड किया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

परिणीति चोपड़ा, कैटरीना कैफ की बड़ी फैन हैं.

नई दिल्ली: करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में फिल्मी सितारों ने सिनेमा और अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. परिणीति चोपड़ा ने भी चैट शो में बीते दिनों को याद किया. उन्होंने अपनी कोस्टार कैटरीना कैफ से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा बयां किया. वे शो में एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ पहुंची थीं. उन्होंने माना कि वह कैटरीना कैफ के सामने आते ही बुरी तरह घबरा जाती हैं. उन्होंने खुद को कैटरीना कैफ का फैन बताया. वे कैटरीना की शांत, गंभीर और संयमित पर्सनैलिटी की बड़ी दीवानी हैं. कैटरीना कैफ का औरा ही ऐसा है कि कोई भी उनके सामने सहम जाए.

परिणीति ने जिम का एक मजेदार वाकया याद किया. उन्होंने बताया कि एक दिन जब वह वर्कआउट कर रही थीं, तभी वहां अचानक कैटरीना कैफ आ गईं. कैटरीना को देखते ही परिणीति की घबराहट इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपने ट्रेडमिल की स्पीड तुरंत बढ़ा दी, ताकि वह ज्यादा मेहनती लग सकें. परिणीति को ऐसा करते देख कैटरीना खुद उनके पास आईं और बड़े सख्त लहजे में पूछा, ‘तुम यह क्या कर रही हो? कितने मिनट हुए?’ जब परिणीति ने डरते-डरते जवाब दिया ’20 मिनट’ तो कैटरीना ने कड़क आवाज में ऑर्डर दिया- ‘5 मिनट और करो.’

परिणीति चोपड़ा की जब हुई बोलती बंद
परिणीति चोपड़ा ने हंसते हुए बताया कि कैटरीना के उस कड़क अंदाज के आगे उनकी बोलती बंद हो गई और उन्होंने चुपचाप उनकी बात मान ली. शो के होस्ट करण जौहर ने जब आदित्य रॉय कपूर से पूछा कि क्या उन्हें भी कैटरीना से डर लगता है, तो आदित्य ने भी हंसते हुए हामी भरी. दोनों का कहना था कि कैटरीना का चेहरा ही ऐसा है कि उनके आस-पास कोई भी नर्वस हो सकता है.

प्रेग्नेंसी के दिनों में किया था रिकॉर्ड
परिणीति चोपड़ा ने हाल में अपना एक नया भक्ति गीत ‘नमामि शमीशम’ रिलीज किया, जिसे लेकर उन्होंने एक अहम खुलासा किया. परिणीति ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह खूबसूरत शिव भजन उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में रिकॉर्ड किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि प्रेग्नेंसी का वह दौर उनके लिए आस्था, आत्म-चिंतन और भगवान का आभार जताने का खूबसूरत समय था. जब भी वह इस भजन को सुनती हैं, उन्हें अपनी जिंदगी का वह हसीन सफर याद आ जाता है. परिणीति का यह दिल छू लेने वाला गाना अब यूट्यूब और सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर फैंस के लिए मौजूद है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X