—Advertisement—

Madhuri Dixit And Anil Kapoor Movies: 1987-2019 तक, अनिल कपूर संग माधुरी दीक्षित ने की 15 फिल्में, 4 ब्लॉकबस्टर तो 7 थी फ्लॉप, एक बन गई कल्ट

Author Picture
Published On: July 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Madhuri Dixit And Anil Kapoor Movies On Ott: माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. कुछ के साथ उनकी जोड़ी सफल हुई कुछ के साथ नहीं. ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी बहुत कम ही सफल हो सकी. वहीं अनिल कपूर के साथ उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रहीं. तो चलिए आज आपको अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

इंडस्ट्री में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी को सबसे सफल जोड़ियों में से एक माना जाता है. तभी तो दोनों ने करियर में 16 से अधिक फिल्मों में साथ में काम किया. इनमें से कुछ ब्लॉकबस्टर तो कुछ हिट और कुछ फ्लॉप रहीं.

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने पहली बार साल 1987 में काम किया. दोनों की 2 घंटे 16 मिनट की फिल्म हिफाजत आई. लेकिन पहली बार दोनों फ्लॉप रहे.

मगर अगले ही साल जब अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की तेजाब आई तो बॉक्स ऑफिस पर जलजला सा उठ पड़ा. जी हां, तेजाब एक मैसिब ब्लॉकबस्टर थी जिसमें दोनों जुनूनी इश्क वाले किरदार प्ले किया. अगर आपको भी तेजाब देखने है तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 1992 में एक बार फिर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने सबका दिल धड़काया. जब दोनों हिंदी ड्रामा बेटा फिल्म में नजर आए.दोनों की जोड़ी को एक बार फिर खूब प्यार मिला और फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी. अगर आप बेटा फिल्म को देखना चाहते हैं तो ये भी अमेजन प्राइम पर है.

साल 1989 में अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर के साथ एक कल्ट क्लासिक फिल्म पंरिदा में काम किया. जिसमें भी माधुरी दीक्षित थी. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी.

मगर इसी साल माधुरी और अनिल कपूर ने राम लखन फिल्म से तहलका मचा दिया था. सुभाष घई की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी और गाने भी सारे सुपरहिट थे. अगर आप इसे दोबारा एन्जॉय करना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

साल 1990 में कृष्ण कन्हैया फिल्म में भी ये जोड़ी फिर से नजर आई और एक बार फिर ये पेयर मैसिव हिट साबित हुआ. जिसे राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था. अगर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. इसी साल दोनों ने जमाई राजा फिल्म में भी काम किया और ये फिल्म भी हिट रही. इसे भी आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

साथ में कई हिट देने के बाद माधुरी और अनिल कपूर को साल 1991-1992 में 2 फ्लॉप फिल्मों का चेहरा भी देखना पड़ा. पहली थी प्रतिकार (अमेजन प्राइम) और दूसरी जिंदगी एक जुआ (यूट्यूब). चार साल के अंतराल के बाद दोनों की राजकुमार फिल्म आई और ये भी फ्लॉप रही. ये फिल्म अमेजन पर उपलब्ध है.

साल 2000 में भी दोनों ने राजकुमार संतोषी की फिल्म पुकार में काम किया लेकिन ये भी सफल नहीं हो पाई. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है. वहीं साल 2001 में दोनों ने लज्जा में काम किया हालांकि कुछ खास कमाल नहीं हुआ. ये फिल्म अब अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है. साल 2019 में दोनों टोटल धमाल में वापस नजर आए और ये फिल्म हिट थी.

इन फिल्मों के अलावा साल 1990 में एक सेमी हिट जीवन एक संघर्ष में भी दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की थी. इस तरह अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने साल 1987 से साल 2019 तक 15 फिल्मों में काम किया. जिसमें से 4 ब्लॉकबस्टर, 7 फ्लॉप रही, एक कल्ट क्लासिक तो एक एवरेज रही.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X