—Advertisement—

मुझे वक्त दो… फीफा विश्व कप से बाहर होने पर जापान के कोच का दिल तोड़ देने वाला बयान

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. राउंड ऑफ 32 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. इसमें कई टीमों ने बाजी मारी तो कुछ को निराशा मिली है. उसी में से एक टीम जापान की है. जापान विश्व कप से बाहर हो चुकी है. खिताबी मुकाबले से बाहर होने के बाद टीम के कोच ने भावुक बयान देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य के फैसले के लिए थोड़ा वक्त चाहिए.

Zoom

विश्व कप से बाहर होने पर भावुक हुए जापान के कोच

नई दिल्ली: विश्व कप से बाहर होने के बाद जापान के कोच हाजिमे मोरियासु को गुरुवार को टीम का मुख्य कोच बने रहने पर पुष्टि करनी थी, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने भविष्य के बारे में फैसला करने के लिए समय चाहिए. उन्होंने कहा कि अपने भविष्य के बारे में फैसला करने से पहले उन्हें आराम करने और विश्व कप के नतीजों पर विचार करने के लिए समय चाहिए.

मोरियासु ने जापान फुटबॉल संघ के अधिकारियों की मौजूदगी में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं अभी थोड़ा ब्रेक लूंगा और फिर मुझे टूर्नामेंट के बारे में ठीक से सोचना होगा. अभी तक बस इतना ही तय हुआ है.’’ हालांकि, वह देश में इस खेल के भविष्य को लेकर उत्साहित थे.

कोच ने जताई भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

मोरियासु ने कहा, ‘‘जापान की फुटबॉल टीम विश्व स्तर पर अपनी जगह बनाए रखने में पूरी तरह सक्षम है. मुझे यकीन है कि अगर हम इसी तरह आगे बढ़ते रहे, तो हम निश्चित रूप से विश्व चैंपियन बन पाएंगे.’’ मोरियासु के मार्गदर्शन में जापान की टीम विश्व कप के राउंड ऑफ 32 तक पहुंची लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में टीम को पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने 2-1 से हरा दिया.

जापान ने पिछले दो दशक में विश्व फुटबॉल में लगातार प्रगति की है लेकिन विश्व कप के नॉकआउट चरण में अब तक कोई मैच नहीं जीत पाया है. मोरियासु ने रूस में 2018 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी. उन्होंने जापान को कतर में 2022 विश्व कप के नॉकआउट चरण तक पहुंचाया जहां टीम पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया से हार गई. राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो की खबर के अनुसार जापान फुटबॉल संघ चाहता है कि मोरियासु अपने पद पर बने रहें.

एक साल के लिए और बढ़ सकता है कोच का अनुबंध

क्योदो ने जेएफए अध्यक्ष सुनेयासु मियामोतो के हवाले से कहा, ‘‘हमें इसके लिए तैयारी करनी होगी.’’ कुछ खबरों के अनुसार मोरियासु का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है जिससे कि वह अगले साल की शुरुआत में सऊदी अरब में होने वाले एशियाई कप के लिए टीम के साथ बने रह सकें. कतर मौजूदा चैंपियन है और जापान एशिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक होगा. इस टूर्नामेंट के लिए 24 टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं. जापान ग्रुप एफ में इंडोनेशिया, कतर और थाईलैंड के साथ है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X