—Advertisement—

Harry Kane ने जीत के बाद पत्नी को किया KISS! FIFA World Cup में इंग्लैंड ने लगाया रोमांस का तड़का!

Author Picture
Published On: July 2, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

England vs DR Congo Fifa World Cup 2026: आखिरी लम्हों में कप्तान हैरी केन के किए दो गोए की बदौलत इंग्लैंड पिछड़ने के बाद भी DR कांगो को 2-1 से हराने में कामयाब रहा. इस रोमांचक मैच के दौरान ‘थ्री लायंस’ के खिलाड़ियों का उनके सबसे ‘वफादार फैंस’ ने हौसला बढ़ाया. इंग्लिश फुटबॉलर्स की पार्टनर्स और गर्लफ्रेंड्स मिलने पहुंची थी.

Zoom

हैरी केन का रोमांटिक अंदाज वायरल

अटलांटा: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के दूसरे हाफ में दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 32 के मैच में कांगो को 2-1 से हराया. विश्व कप में पहला गोल खाने के बाद इंग्लैंड की यह सिर्फ दूसरी जीत है. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न हैरी केन ने पत्नी केट को किस और बच्चों को सीने से लगाकर किया.

बीवी को किस करके हैरी केन ने मनाया जश्न
भारतीय समयानुसार बुधवार की देर रात अटलांटा में मैच के बाद केन सीधे अपने परिवार के पास गए, जिन्होंने एक बार फिर देश को बचाने के लिए कप्तान को बधाई दी. अटलांटा फाल्कन्स के होम ग्राउंड पर जूड बेलिंगम की गर्लफ्रेंड एशलिन कास्त्रो भी स्टैंड्स में देखी गईं. साथ ही गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड की पार्टनर मेगन डेविसन भी वहाँ मौजूद थीं.

हैरी केन का रोमांटिक अंदाज

सारे प्लेयर्स की WAGs स्टैंड्स में मौजूद रहीं
डेविसन ने अपने बॉयफ्रेंड के सम्मान में इंग्लैंड के गोलकीपर की हरी जर्सी पहनी हुई थी और पिच की तरफ हाथ हिलाया. अपनी सीट पर बैठते समय उन्हें अपने फोन में अपना लुक चेक करते हुए भी देखा गया. जब टीम पीछे चल रही थी तब उन्हें प्रार्थना करते हुए देखा गया. ओली वॉटकिंस की पत्नी ऐली एल्डरसन अपनी सीट पर ‘लकी चिकन टेंडर्स’ की एक ट्रे लेकर आईं.

जूड बेलिंगम की गर्लफ्रेंड एशलिन कास्त्रो

प्री क्वार्टर फाइनल में सह-मेजबान मैक्सिको से भिड़ेगा इंग्लैंड
इस जीत के साथ 1966 की चैंपियन टीम को राउंड ऑफ 16 में जगह मिली, जहां उसका सामना एज्टेका स्टेडियम में सह मेजबान मैक्सिको से होगा. इंग्लैंड को इससे पहले 0-1 से पिछड़ने के बाद विश्व कप में अपनी एकमात्र अन्य जीत 1966 के फाइनल में पश्चिमी जर्मनी के खिलाफ वेम्बले स्टेडियम में मिली थी. टूर्नामेंट में अपने गोल की संख्या पांच तक पहुंचाने के बाद कप्तान केन ने कहा:

यह बस लगातार कोशिश करते रहने की बात थी. कोशिश करते रहो और हमारा पल आएगा. हमने खास पलों के बारे में बात की थी. यह टीम में किसी के भी पास हो सकता है… जो भी हो, हमारे पास हीरो बनने के लम्हे होते हैं और मेरे लिए यह वही दिन था.

इवान टोनी के दो बच्चों की मां, केटी बायो ने इंग्लैंड की शर्ट पहनी थी.

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए केन का रिकॉर्ड 13वां गोल
केन ने मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में टूर्नामेंट के इतिहास में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना रिकॉर्ड 13 तक पहुंचाया. उनके नाम राष्ट्रीय टीम के लिए अब कुल 84 गोल का रिकॉर्ड है.

आखिरी मिनटों में चला हैरी केन का जादू
ब्रायन सिपेंगा ने सातवें मिनट में कांगो को बढ़त दिलाई. उन्होंने बॉक्स के बाईं ओर एक क्रॉस पकड़ा और इंग्लैंड के गोलकीपर जोर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए गोल कर दिया. हैरी केन ने  75वें मिनट में इंग्लैंड को बराबरी दिला दी. एंथनी गॉर्डन ने बाईं ओर से क्रॉस दिया और कांगो के गोलकीपर म्पासी के केन के हेडर से मारे शॉट पर हाथ लगाने के बावजूद गेंद गोल में चली गई. केन ने 11 मिनट बाद एक और गोल करके कांगो की उलटफेर करने की संभावनाओं को खत्म कर दिया.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X