—Advertisement—

Kylian Mbappe Smashes Ronaldo’s Record: किलियन एमबाप्पे ने तोड़ा रोनाल्डो का बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, लियोनेल मेसी से 1 गोल पीछे

Author Picture
Published On: July 1, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Kylian Mbappe Smashes Ronaldo’s Record: किलियन एमबापे ने फीफा वर्ल्ड कप में एक और बड़ा कारनामा अंजाम दिया है. उन्होंने स्वीडन के खिलाफ नॉक आउट मैच में दो गोल मारे और टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान नॉकआउट स्टेज में गोल करने के मामले में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो नाजारियो और लियोनिदास को पीछे छोड़ा.

Zoom

किलियन एमबाप्पे ने तोड़ा रोनाल्डो का बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

नई दिल्ली. फ्रांस के किलियन एमबापे ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड किताबों को नए सिरे से लिखना शुरू कर दिया है. 28 साल के यह फॉरवर्ड ने मंगलवार को दो गोल दागे और फ्रांस ने राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को 3-0 से हराकर बाहर कर दिया. इन दो गोलों के साथ एमबापे ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे को पीछे छोड़ दिया.

उन्होंने अपने गोल के आंकड़े 18 तक पहुंचा दिया. एमबापे अब वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में कुल 10 गोल कर चुके हैं, जो उन्हें नंबर 1 पर पहुंचाता है. नॉकआउट स्टेज में 10 गोल के साथ एमबापे ने ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो नाजारियो और लियोनिदास को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ही खिलाड़ी ने 8-8 गोल किए थे. इनके बाद फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के पेले आते हैं. जिन्होंने नॉकआउट मुकाबलों में 7-7 गोल किए थे.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X