—Advertisement—

,

विंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, आज न्यायालय भेजे गए

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, आज न्यायालय भेजे गए

विंढमगंज (सोनभद्र)। जनपद में अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30 जून 2026 को विंढमगंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी दिलीप कुमार पुत्र लक्खू निवासी ग्राम देवड़ी, थाना विंढमगंज तथा वारंटी मंगरु पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम फुलवार, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X