—Advertisement—

‘शाहरुख के साथ फिल्म कर रहा हूं’, बैंकर को नहीं हुआ यकीन, मांगा सबूत, फराह के 1 लेटर ने बदली श्रेयस की किस्मत

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मुंबई जैसे शहर में अपना घर खरीदना हर कलाकार का सपना होता है, लेकिन उस सपने तक पहुंचने का सफर अक्सर आसान नहीं होता. कई बार पहचान बनने से पहले भरोसा जीतना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. कुछ ऐसा ही एक किस्सा श्रेयस तलपड़े ने सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे होम लोन के लिए वो बैंक के चक्कर लगा रहे थे. लेकिन लोन सैंक्शन नहीं हो पा रहा था. फिर शाहरुख खान और फराह खान के एक लेटर ने सब बदल दिया. वो कैसे चलिए बताते हैं…

Zoom

श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में फराह खान के ब्लॉग में अपने पहले घर खरीदने का दास्तां सुनाई है.

नई दिल्ली. कभी-कभी जिंदगी में मेहनत के साथ एक भरोसे की भी जरूरत होती है. अपने घर का सपना हर किसी का होता है लेकिन ये सपना चंद लोग ही पूरा कर पाते हैं. बॉलीवुड स्टार के बड़े-बड़े घरों को आपने देखा होगा. लेकिन इन घरों की अपनी एक कहानी होती है. कुछ ऐसी ही कहानी श्रेयस तलपड़े के पहले घर की है. श्रेयस की जिंदगी में एक ऐसा पल आया, जब मुंबई में अपना पहला घर खरीदने का सपना सिर्फ इसलिए अधूरा नजर आ रहा था क्योंकि बैंक उनकी बात पर यकीन करने को तैयार नहीं था. लेकिन एक चिट्ठी ने सब बदल दिया. शाहरुख खान और फराह खान से मिले छोटे से साथ ने श्रेयस के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों में बदल गया.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर का एक बेहद दिलचस्प और दिल को छू लेने वाला किस्सा शेयर किया है. एक्टर ने खुलासा किया है कि साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंबई में अपना पहला घर खरीदने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. श्रेयस ने बताया कि जब वह मुंबई में अपना पहला घर खरीदना चाहते थे, तब उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि बैंक आसानी से उन्हें होम लोन दे देता. ऐसे समय में शाहरुख और फराह खान की एक चिट्ठी ने उनका काम आसान कर दिया.

‘मेरी लोन एलिजिबिलिटी नहीं थी’

फराह खान हाल ही में श्रेयस तलपड़े के घर पहुंचीं. जहां उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए एक शानदार व्लॉग शूट किया. फराह के इसी व्लॉग में श्रेयस ने अपने पुराने दौर को याद किया. उन्होंने कहा- ‘मैं उस समय बैंक गया था, लेकिन मेरी लोन एलिजिबिलिटी नहीं बन पा रही थी. तब वहां मौजूद बैंक की महिला अधिकारी ने मुझसे पूछा कि आप अभी कौन सी फिल्म कर रहे हैं? मैंने उनसे कहा कि मैं ‘ओम शांति ओम’ कर रहा हूं’. उन्होंने आगे पूछा कि इस फिल्म में लीड एक्टर कौन हैं? मैंने जवाब दिया- शाहरुख खान. फिर उन्होंने पूछा कि इसे डायरेक्ट कौन कर रहा है? मैंने कहा- फराह खान.’

बैंकर ने रख दी ये मांग

श्रेयस ने आगे बताया, ‘यह सब सुनने के बाद उस महिला बैंकर ने मुझसे एक अजीब सी मांग की. उन्होंने कहा, ‘क्या आप मुझे शाहरुख खान या प्रोडक्शन की तरफ से इस बात का एक कन्फर्मेशन लेटर लाकर दे सकते हैं?’

Related News
Home
Facebook
Telegram
X