—Advertisement—

‘उन्हें इससे भी ज्यादा सक्सेस मिलनी चाहिए’, अक्षय खन्ना की एक्टिंग के मुरीद हुए सनी देओल, तारीफ में पढ़े कसीदे

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता अक्षय खन्ना की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अक्षय को अब जो सफलता मिल रही है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं. इतना ही नहीं, सनी का मानना है कि अक्षय को इससे भी कहीं ज्यादा कामयाबी मिलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने हमेशा मेहनत और धैर्य के साथ अपना सफर जारी रखा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सनी देओल ने कही अपने दिल की बात

नई दिल्ली. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की. सनी ने कहा कि अक्षय जितनी सफलता आज हासिल कर रहे हैं, वह उसके हकदार हैं. बल्कि उन्हें इससे भी ज्यादा कामयाबी मिलनी चाहिए.

सनी देओल ने कहा कि मुझे लगता है कि अब उनका सही समय आ गया है. समय कब बदल जाए, कोई नहीं जानता. इसलिए इंसान को लगातार काम करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए. अक्षय ने भी यही किया. आज उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल रहा है और वह इसके पूरी तरह हकदार हैं.’

अक्षय की तारीफ में पढ़े कसीदे

सनी ने फिल्म ‘बॉर्डर’ के दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि उसी फिल्म के दौरान उनकी और अक्षय की अच्छी दोस्ती हुई थी. उन्होंने कहा, ‘मैं अक्षय के लिए बहुत खुश हूं. हमने पहली बार ‘बॉर्डर’ में साथ काम किया था. वह मेरे साथ पहली बार काम कर रहे थे. चूंकि वह विनोद खन्ना जी के बेटे हैं, इसलिए उनसे एक अलग जुड़ाव भी था. इतने सालों बाद उनसे दोबारा मिलना ऐसा लगा जैसे पुराने दिनों में लौट गए हों. वह बहुत अच्छे इंसान हैं.

जिंदगी के मुश्किल फैसलों की कहानी

अपनी नई फिल्म ‘इक्का’ के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा कि यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि परिवार, रिश्तों और जिंदगी के मुश्किल फैसलों की कहानी है. उन्होंने बताया, “फिल्म में मेरा किरदार अर्जुन सही रास्ते पर चलने वाला इंसान है. लेकिन हालात उसे अपनी जिंदगी और आसपास की हर चीज पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर देते हैं. उसके दर्द, गुस्से, खामोशी और अपने विश्वास के लिए लड़ने का जज्बा ही मुझे इस किरदार की तरफ खींच लाया.’

बता दें कि सनी ने यह भी कहा कि ‘इक्का’ उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है. उन्हें खुशी है कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शक भी इस फिल्म को देख सकेंगे.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X