—Advertisement—

रिलीज होते ही छा गया ‘इक्का’ का ट्रेलर, 34 साल बाद फिर दिखेगा सनी देओल का ये अवतार, अक्षय खन्ना भी करेंगे धमाल

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सनी देओल मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से वकील के रोल में नजर आ रहे हैं. 34 साल पहले भी वह वकील बने थे तो बॉक्स ऑफिस हिला दिया था. इक्का में अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सनी देओल के फैंस के लिए गुड न्यूज

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स ने आज फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. इस फिल्म में सनी देओल का किरदार देख लोगों को उनकी पुरानी फिल्म की याद आ जाएगी.. ‘इक्का’ कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें परिवार, न्याय और मुश्किल फैसलों की कहानी दिखाई गई है.

अलकेमी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं. ‘इक्का’ की कहानी अर्जुन मेहरा (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है. अर्जुन एक सच्चे और सिद्धांतों वाले वकील हैं, वह हमेशा न्याय के लिए लड़ते हैं.

वकील बनकर छा रहे सनी देओल

सनी देओल की इक्का का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. फिल्म में कोटरूम ड्रामा देखने को मिल रहा है. खासतौर पर सनी देओल का डायलॉग ‘हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं’, काफी पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर बज क्रिएट कर दिया है. अक्षय खन्ना और सनी देओल की केमिस्ट्री भी काफी दमदार नजर आ रही है.

ट्रेलर जीत रहा लोगों का दिल

सनी देओल इस कोर्टरूम ड्रामा में लोगों का दिल जीत रहे हैं. फिल्म में वह वकील बने हैं.वहीं अक्षय खन्ना आरोपी के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके ऊपर मर्डर का आरोप है. सनी देओल अक्षय खन्ना के फेवर में ये केस लड़ रहे हैं. फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना के अलावा दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म के डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि सनी देओल किसी फिल्म में वकील के रोल में नजर आ रहे हैं. इससे 34 साल पहले वह आखिरी बार वह फिल्म दामिनी में वकील की भूमिका में नजर आए थे.उस फिल्म में एक्टर के बोले गए डायलॉग लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. इस फिल्म के अलावा भी सनी देओल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो फिल्म ‘गबरु’, ‘बंटवारा 1947’ और ‘रामायण’ में भी वह नजर आएंगे. फिल्म ‘रामायण’ में वो हनुमान के रोल में दिखेंगे.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X