Last Updated:
अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब फाइनल फिल्म में अक्षय कुमार के रोल को लेकर सैफ अली खान ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया है कि फिल्म में अक्षय का रोल फिल्म में बहुत अलग होने वाला है.
फिर जमेगी अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी
नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ पर फैंस की नजरें टिकी हैं. काफी समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट भी मिल रहे हैं. लेकिन अब सैफ अली खान ने फिल्म में अक्षय के रोल को लेकर खुलासा कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस बार अक्षय एक बेहद खतरनाक नेगेटिव रोल में फैंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान सालों बाद फिल्म ‘हैवान’ में साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में भी साथ नजर आए थे. साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. साल 2008 में भी दोनों टशन में साथ नजर आए थे. अब इस फिल्म का फैंस को इंतजार है.
अक्षय का दिखेगा अलग अवतार
सैफ अली खान ने हाल ही में वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि हम दोनों के लिए ही ये खुशकिस्मती है कि हमें फिर से साथ काम करने का मौका मिल रहा है. बात अगर इस फिल्म में अक्षय के रोल की करें तो वह इस बार बेहद खतरनाक नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. इससे पहले इस तरह के रोल में वह कम ही नजर आए हैं. दोनों के बीच अक्सर काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है. उन्होंने कहा कि मैं अक्षय से बहुत प्यार करता हूं. वो मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं.
सेट पर करते थे खूब धमाल
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर भी वह सभी को हंसाते रहते थे. हमारी केमिस्ट्री शुरुआत से ही काफी अच्छी रही है. मेकर्स तो हमें कहते थे कि हम बच्चों की तरह सेट पर बिहेव करते हैं. सेट पर हम अक्सर एक दूसरे को ही कसूरवाल ठहराते कि इसकी वजह से ऐसा हुआ है. ही हम दोनों की मस्ती शुरू हो जाती है. सैफ ने फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म की कहानी के हिसाब से हमारी केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है.
About the Author
.jpeg)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें












