Last Updated:
सात राज्यों के अमेरिकियों को अपनी रसोई की जांच करने की चेतावनी दी गई है. उन्होंने खास लेबल्ड किये गए पास्ता को हटाने का आदेश दिये हैं. उनका कहना है कि ये पास्ता खाने के लोगों की मौत हो सकती है. अधिकारियों ने ये पास्ता वापस मंगवाया है.
अमेरिका के सात राज्यों में रहने वाले लोगों को किचन से पास्ता हटाने की अपील की है. खास लेबल वाले पास्ता को हटाने के लिए कहा है. सरकार ने 5300 पाउंड से ज्यादा रेडी-टू-ईट पास्ता सलाद को बाजार से वापस मंगाया यानी रिकॉल का आर्डर जारी किया गया है. अगर इसे किलोग्राम में देखें तो ये 2400 किलोग्राम पास्ता बनता है. अधिकारियों को डर है कि यह प्रोडक्ट कुछ लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.
क्या है पूरा मामला
जांच में पता चला कि जिन डिब्बों पर पास्ता सलाद लिखा है, उनमें वास्तव में चिकन सलाद हो सकता है. इस चिकन सलाद में अंडा और दूध मौजूद हैं. अब वापस मंगवाने का कारण है इसकी जानकारी पैकेट पर नहीं दी गई है. अंडा और दूध से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह गंभीर खतरा बन सकता है.
FSIS ने लोगों से कहा है कि अगर उनके घर में यह पास्ता सलाद मौजूद है, तो उसे बिल्कुल न खाएं. उसे या तो तुरंत फेंक दें या जहां से खरीदा था. नहीं तो वो इसे वापस कर सकते हैं.
इसे रिकॉल की कैटेगिरी में रखा गया
इस रिकॉल को क्लास-1 रिकॉल की कैटेगिरी में रखा गया है. इसका मतलब है कि इस प्रोडक्ट के खाने से गंभीर बीमारी या मौत तक का खतरा हो सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक इस पास्ता सलाद को खाने से किसी के बीमार होने या एलर्जी की शिकायत सामने नहीं आई है.
यह रिकॉल रेजरज फाइन फूड कंपनी के मौलीज किचन कैलिफोर्निया स्टाइल पास्ता सलाद के 5 पाउंड वाले प्लास्टिक टब पर लागू हुआ है. अमेरिकी कृषि विभाग की फूड सेफ्टी एंड इंस्पेक्शन सर्विस ने बताया है कि कुछ पैक पर गलत लेबल लगा दिया गया था.
गलत लेबल है कारण
अमेरिकी कृषि विभाग के खाद्य सुरक्षा निरीक्षण सेवा ने चेतावनी दी है कि 5300 पाउंड के के पास्ता सलाद को गलत तरीके से लेबल और ब्रांड किया गया हो सकता है.
यह रिकॉल सिर्फ उन पैक्स पर लागू है जिन पर 16 जुलाई 2026 की ‘यूज बाय’ तारीख और P-00874 कोड लिखा है. यह प्रोडक्ट अलबामा, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना, न्यू जर्सी, साउथ कैरोलिना, टेनेसी और वर्जीनिया में बेचा गया था.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें












