—Advertisement—

एक तरफ शाहरुख खान तो दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी, इस हीरो की तो निकल पड़ी, एक हाथ में एक्शन तो दूसरे में सस्पेंस मूवी

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान की एक्शन फिल्म किंग और मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर को करियर का बड़ा मौका बताया, साथ ही साउथ डेब्यू की तैयारी में हैं

ख़बरें फटाफट

Zoom

बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इसके अलावा वह एक दूसरे प्रोजेक्ट में मनोज बाजपेयी के साथ भी काम कर रहे हैं. हालिया इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि यह दौर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और इसे उन्होंने अपने करियर का बड़ा मौका बताया.

अक्षय ने कहा, “मेरे लिए यह समय इसलिए खास है क्योंकि मैं अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बन रहा हूं. एक तरफ मैं शाहरुख खान के साथ बड़ी एक्शन फिल्म ‘किंग’ कर रहा हूं, तो दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी के साथ एक थ्रिलर फिल्म में काम कर रहा हूं. दोनों कलाकारों की एक्टिंग स्टाइल बिल्कुल अलग है, लेकिन दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद अनुभवी और माहिर हैं. ऐसे में उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का बड़ा मौका है.”

एक तरफ एक्शन तो दूसरी तरफ सस्पेंस

उन्होंने आगे बताया, “‘किंग’ एक मेगा एक्शन प्रोजेक्ट के तौर पर बनाई जा रही बड़ी फिल्म है. इसमें दर्शकों को दमदार कहानी देखने को मिलेगी. इसके उलट, मनोज बाजपेयी के साथ मेरी फिल्म एक सस्पेंस से भरी कहानी है, जो अपराध की दुनिया पर आधारित है. मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेता के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक अनुभव है, क्योंकि वह अपने अभिनय से हर सीन को जीवंत बना देते हैं.”

खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर
अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट मिल रहे हैं. यह समय मेरे लिए सीखने और खुद को निखारने का है. मैं हर किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने की कोशिश कर रहा हूं और लगातार बेहतर बनने पर काम कर रहा हूं.”

साउथ में डेब्यू की तैयारी
अक्षय ने यह भी बताया कि वह जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाले हैं. उनके मुताबिक, साउथ की कहानियां और फिल्मों का स्तर उन्हें काफी प्रभावित करता है और वह इस नए सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

किंग के बारे में
फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और सह-लिखित कर रहे हैं. फिल्म को गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है. ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X