—Advertisement—

22 साल बाद एक्स अक्षय कुमार संग ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर गदगद हुईं रवीना टंडन, तारीफों के बांधें पुल

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


पूरे 22 सालों के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने पर्दे पर एक साथ वापसी की. दोनों ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है. इस खास रीयूनियन पर अपना अनुभव साझा करते हुए रवीना टंडन ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें आज भी पहले की तरह ही बेहद मेहनती और काम के प्रति समर्पित बताया.

Zoom

अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने 22 साल बाद स्क्रीन शेयर किया है.

नई दिल्ली.  अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी 90 के दशक में सुपरहिट थी. दोनों ने 22 साल बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ में दोबारा साथ काम किया. लेटेस्ट फिल्म में रवीना और अक्षय कुमार को दोबारा साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, लेकिन इस रीयूनियन से खुद रवीना टंडन भी बेहद खुश हैं. रवीना ने अक्षय कुमार के साथ इतने सालों बाद दोबारा स्क्रीन शेयर करने का अपना अनुभव साझा किया और खिलाड़ी कुमार की जमकर तारीफ की.

मिड डे के साथ बात करते हुए रवीना टंडन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि वक्त भले ही बदल गया हो, लेकिन अक्षय का अपने काम के प्रति नजरिया आज भी वैसा ही है. वो कहती हैं, ‘इतने सालों बाद अक्षय के साथ दोबारा काम करना एक बेहद खूबसूरत अहसास रहा. सच कहूं तो उनमें आज भी कुछ नहीं बदला है. वह पहले की तरह ही बेहद मेहनती, अनुशासित और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.’

रवीना टंडन ने जमकर की अक्षय कुमार की तारीफ

रवीना ने अक्षय के काम के प्रति जुनून की सराहना करते हुए आगे कहा, ‘वह हर प्रोजेक्ट में अपनी पूरी जान लगा देते हैं और उनकी यह जी-तोड़ मेहनत सेट पर साफ नजर आती है. आज वे जिस भी मुकाम पर हैं और उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं. उन्हें जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिला है. मैंने अपने पूरे करियर में सेट पर अक्षय कुमार से ज्यादा समर्पित इंसान बहुत कम देखे हैं.’

हैरान रह गए थे अहमद खान

फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब वे इस रोल के लिए रवीना टंडन के पास गए, तो उनके मन में थोड़ा संकोच था. लेकिन रवीना ने जिस सादगी और समझदारी से इस ऑफर को स्वीकार किया, उसने उनका दिल जीत लिया.

अहमद खान के मुताबिक, जब उन्होंने रवीना को बताया कि फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं, तो रवीना ने बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए कहा, ‘तो क्या हुआ? हम सभी प्रोफेशनल कलाकार हैं और अब काफी बड़े हो चुके हैं. हम सब अच्छे दोस्त हैं और सेट पर काम करने के साथ-साथ खूब मस्ती करेंगे’.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X