—Advertisement—

‘पुष्पा’ के फायर से ‘स्त्री’ के खौफ तक, तीसरे पार्ट के साथ लौटेंगी 7 फिल्में, छठे नंबर वाली का 4 साल से इंतजार

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भारतीय सिनेमा में इन दिनों 7 बड़ी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा 3’ से लेकर हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 3’ तक, बड़े पर्दे पर 7 थ्रीक्वल्स फिल्में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस लिस्ट में मौजूद फिल्मों पर फिलहाल काम चल रहा है. वहीं, कुछ मूवीज की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. लिस्ट में एक ऐसी मूवी है जिसके तीसरे पार्ट का फैंस पिछले 4 सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में फिल्मों के सीक्वल बनना तो अब आम बात हो गई है. मगर किसी फिल्म का तीसरी पार्ट आना अपने आप में एक अलग लेवल का कमिटमेंट है. इसका सीधा सा मतलब यह है कि दर्शकों को फिल्मों के किरदार बेहद पसंद आए हैं और कहानी में भी दम है. कुल मिलाकर मेकर्स को पूरा भरोसा है कि वे एक बार फिर स्क्रीन पर वही जादू बिखेर सकते हैं. इस समय 7 बड़ी फिल्मों के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा हैं. चलिए उन ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं.

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

पुष्पा 3-द रैंपेज: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा बनकर बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया है. फ्रेंचाइजी की दूसरी मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाब साबित हुई. डायरेक्टर सुकुमार ने कन्फर्म किया है कि ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू हो चुका है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर पुष्पा और श्रीवल्ली के रोल में वापसी करेंगे. यह भी चर्चा है कि तीसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना के पति विजय देवरकोंडा विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं, जिससे स्क्रीन पर मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा. हालांकि, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

गदर 3: सनी देओल को तारा सिंह बनकर बडे़ पर्दे पर धमाल मचाते हुए 25 साल हो चुके हैं, लेकिन ‘गदर’ का सफर अभी थमा नहीं है. इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. इस बीच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में पक्का कर दिया है कि ‘गदर 3’ पर काम शुरू हो चुका है. सनी देओल एक बार फिर अपने आइकॉनिक रोल में नजर आएंगे, वहीं अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की वापसी की भी पूरी उम्मीद है. हालांकि, रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मेकर्स पूरी तैयारी में जुट चुके हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

स्त्री 3: इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब इसके तीसरे पार्ट का आना पहले ही तय हो चुका है. कुछ समय पहले ही मैडॉक फिल्म्स ने ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट 13 अगस्त 2027 तय कर दी है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को फिर से अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे. ‘स्त्री 2’ में कैमियो से धमाल मचाने वाले अक्षय कुमार इस बार कहानी का अहम हिस्सा हो सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

बॉर्डर 3: इसी साल रिपब्लिक डे 2026 पर ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचा दिया. वैसे मेकर्स पहले ही इसके अगले पार्ट का खुलासा कर चुके हैं. प्रोड्यूसर भूषण कुमार और जेपी दत्ता फिल्म्स की निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ को हरी झंडी दे दी है. फिल्म में लीड रोल में सनी देओल का जलवा बरकरार रहेगा और उनके साथ वरुण धवन भी मोर्चा संभालते नजर आएंगे. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

दृश्यम 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड ‘दृश्यम 3’ का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कन्फर्म किया है कि फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और यह इसी साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी. अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे, जबकि इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे सितारे नए किरदारों में दिखेंगे. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

केजीएफ-चैप्टर 3: सिल्वर स्कीन पर रॉकी भाई यानी यश की वापसी पक्की है, बस बड़ा सवाल यह है कि कब? होम्बले फिल्म्स ने यश स्टारर ‘केजीएफ: चैप्टर 3’ पर मुहर लगाते हुए हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जल्द ही नया चैप्टर लाने का वादा है. डायरेक्टर प्रशांत नील ने बताया कि स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है. वहीं यश का कहना है कि सही समय आने पर काम शुरू होगा. फैंस को थोड़ा सब्र रखना होगा, लेकिन इंतजार का फल मीठा होने वाला है. यही वो फ्रेंजाइजी है, जिससे यश को पैन इंडिया स्टार बनने का खिताब मिला है. इसके तीसरे पार्ट का फैंस 4 साल से इंतजार कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood upcoming sequels, Pushpa 3 The Rampage Allu Arjun, Stree 3 release date 2027, Hera Pheri 3 shooting update, Drishyam 3 release date 2026, बॉलीवुड अपकमिंग पार्ट 3 फिल्में, पुष्पा 3 रिलीज डेट अपडेट, स्त्री 3 रिलीज डेट मैडॉक फिल्म्स, हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार सुनील शेट्टी, दृश्यम 3 अजय देवगन 2 अक्टूबर

हेरा फेरी 3: इस लिस्ट में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव ‘हेरा फेरी 3’ के साथ देखने को मिले हैं. कानूनी विवादों और कई दिक्कतों के बाद खबरें हैं कि इस साल के आखिर तक फिल्म फ्लोर पर आ सकती है और यह 2027 में रिलीज होगी. अच्छी बात यह है कि राजू, श्याम और बाबूराव के रूप में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी ही इस बार भी फैंस को गुदगुदाने वापस आ रही है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X