—Advertisement—

‘ऑपरेशन नहीं हुआ तो जान चली जाएगी’, कभी डांस करते-करते हो जाती थी बेहोश, आज है कॉमेडी की क्वीन

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

शानदार कॉमेडी के लिए मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने गंभीर बीमारी को मात देकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. उपासना का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. वे बचपन में अक्सर डांस के दौरान बेहोश हो जाती थीं, जिसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उनका सफल ऑपरेशन हुआ. उन्होंने बीमारी से उबरकर एक्टिंग में मास्टर्स किया और 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. वे फिल्म ‘जुदाई’ के ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘पिंकी बुआ’ के चुलबुले किरदार से घर-घर पॉपुलर हुईं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एक्ट्रेस को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक है.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस ने पंजाब के होशियारपुर से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. उपासना सिंह की असली जिंदगी किसी सस्पेंस फिल्म की कहानी जैसी रही है. आज भले ही दुनिया उन्हें उनकी बेमिसाल कॉमेडी और कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए जानती है, लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि वे बचपन से ‘दिल में छेद’ जैसी एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही थीं. उपासना को बचपन से ही एक्टिंग और डांस का ऐसा जुनून था कि वे स्कूल के दिनों से ही स्टेज पर उतर आती थीं. वे दूरदर्शन के शोज में भाग लेती थीं. लेकिन इसी दौरान उनकी सेहत बिगड़ने लगी और वे अक्सर डांस करते-करते अचानक बेहोश होकर गिर पड़ती थीं. डॉक्टरों ने तो यहां तक चेतावनी दे दी थी कि अगर तुरंत इनका ऑपरेशन नहीं हुआ, तो इनकी जान बचाना मुश्किल हो जाएगा. इसके बाद, पीजीआई चंडीगढ़ में उनका लंबा इलाज चला और अपनी फौलादी इच्छाशक्ति के दम पर वे धीरे-धीरे मौत के मुंह से बाहर निकलकर सामान्य जिंदगी जीने लगीं.

उपासना ने बीमारी को मात देने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी से ड्रामेटिक आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री ली. उनके एक्टिंग करियर का सफर राजस्थानी फिल्म ‘बाई चली सासरिए’ से शुरू हुआ, जिसने उन्हें रीजनल सिनेमा में रातों-रात मशहूर कर दिया. उन्होंने हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और गुजराती भाषाओं की करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में अदाकारी का लोहा मनवाया. बॉलीवुड में उन्हें सबसे बड़ा और यादगार ब्रेक फिल्म ‘जुदाई’ से मिला. इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे बड़े स्टार्स के सामने उनके डायलॉग ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ ने लोगों को खूब हंसाया. उन्होंने ‘हंगामा’, ‘हलचल’ और ‘एतराज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मजेदार मौजूदगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. वे बड़े पर्दे पर कॉमिक रोल्स के लिए डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गईं.

उपासना ने ‘दि कपिल शर्मा शो’ से शानदार कमबैक किया.

‘पिंकी बुआ’ के रोल से मिली नई पहचान
फिल्मों में नाम कमाने के बावजूद उपासना सिंह को घर-घर में असली पहचान और लोकप्रियता टेलीविजन की दुनिया से मिली. टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में उनका निभाया ‘पिंकी बुआ’ का चुलबुला किरदार लोगों को खूब भाया. यह उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. शो में मेहमान बनकर आने वाले स्टार्स के साथ उनका सिग्नेचर डायलॉग ‘कौन है ये आदमी, कहां से आया है?’ खूब वायरल हुआ. उपासना सिंह की यह पूरी कहानी हमें सिखाती है कि अगर आपके दिल में अपने सपनों को पूरा करने की सच्ची तड़प और हौसला हो, तो शरीर की कोई भी बड़ी बीमारी या मजबूरी आपके कदम नहीं रोक सकती.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X