—Advertisement—

India Pakistan News | India UNSC News | ‘सुरक्षा परिषद झूठे एजेंडे का मंच नहीं’, यूएन में भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, कश्मीर पर खींच दी लकीर

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

होमताजा खबरदेश

‘सुरक्षा परिषद झूठे एजेंडे का मंच नहीं’, UN में भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब

Last Updated:

India at UNSC: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने अपना पुराना और स्पष्ट रुख भी दोहराया. पी. हरीश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. इस मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले दावे और बयान पूरी तरह निराधार हैं और वे जमीनी सच्चाई को नहीं बदल सकते.

ख़बरें फटाफट

Zoom

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है. भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लामाबाद लगातार संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग कर रहा है और भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश ने सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार सुरक्षा परिषद के मंच का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों को साधने और गलत जानकारी फैलाने के लिए कर रहा है.

UNSC की सदस्यता बड़ी जिम्मेदारी

पी. हरीश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में सदस्य देशों से अपेक्षा की जाती है कि वे परिषद के मंच का इस्तेमाल रचनात्मक और जिम्मेदार तरीके से करें, न कि झूठे और पक्षपातपूर्ण एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए.

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद ऐसा मंच नहीं है जहां राजनीतिक मकसद से गलत और भ्रामक नैरेटिव पेश किए जाएं. पाकिस्तान को एक जिम्मेदार सदस्य की तरह व्यवहार करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग बंद करना चाहिए.

‘जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और रहेगा’

इस दौरान भारत ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अपना पुराना और स्पष्ट रुख भी दोहराया. पी. हरीश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. इस मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से किए जाने वाले दावे और बयान पूरी तरह निराधार हैं और वे जमीनी सच्चाई को नहीं बदल सकते.

भारत ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान सुरक्षा परिषद में अपनी मौजूदगी का इस्तेमाल लगातार भारत विरोधी प्रचार के लिए कर रहा है. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान कई बार ऐसे मुद्दे भी उठाता है जिनका सुरक्षा परिषद के एजेंडे से कोई सीधा संबंध नहीं होता.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X