—Advertisement—

कैंसर को 2 बार दी मात, अब दुर्लभ बीमारी से जूझ रही ये हीरोइन, इन 5 सितारों को भी है अजीब समस्या

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

चकाचौंध से घिरी तमाम हीरोइनें किन मुश्किलों का सामना कर रही होती हैं, वह आसानी से बयां नहीं आता. कई सितारे कैंसर जैसी घातक बीमारी का सामना कर चुके हैं, जिनमें से कुछ उससे उभरने में सफल रहे. मगर क्या आपको उन 5 मशहूर सितारों के बारे में पता है, जो दुर्लभ बीमारियों का सामना कर रही हैं. आप बाहर से उनकी दिक्कतों का पता नहीं लगा सकते है. उन्होंने खुद अपनी दुर्लभ बीमारियों का खुलासा किया था.

नई दिल्ली : साउथ सिनेमा के स्टार्स पर्दे पर जितने फिट और दमदार दिखते हैं, असल जिंदगी में वे हमारी तरह ही मुश्किलों से गुजरते हैं. कई बार सेलेब्स ऐसी गंभीर और दुर्लभ बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, जिनके बारे में आम लोग सोच भी नहीं सकते. चलिए, आज बात करते हैं साउथ के उन 5 बड़े सितारों कीं, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.

काजल अग्रवाल शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी में रमी हुई हैं. एक्ट्रेस को देखकर कोई कह नहीं सकता कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत है. काजल ने एक बार खुलकर बताया था कि वे एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का सामना कर चुकी हैं.

काजल अग्रवाल को महज 5 साल की उम्र से ही ब्रोंकियल अस्थमा की गंभीर समस्या है, जिसके कारण उन्हें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बहुत सारे परहेज करने पड़ते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सामंथा रुथ प्रभु कुछ समय पहले ‘मायोसाइटिस’ (Myositis) नाम की ऑटोइम्यून बीमारी की चपेट में आ गई थीं. बीमारी में इंसान की मांसपेशियों में भयंकर सूजन और दर्द होने लगता है. सामंथा ने हिम्मत नहीं हारी और इलाज के साथ-साथ अपनी फिटनेस को बनाए रखा.

‘बाहुबली’ की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी की बीमारी के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया था. अनुष्का ‘स्यूडोबल्बर अफेक्ट’ (PBA) नाम की एक अजीब न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे आम भाषा में ‘लाफिंग डिजीज’ भी कहते हैं. इसमें इंसान अपनी हंसी या रोने पर काबू नहीं रख पाता और बिना किसी वजह के अचानक हंसने या रोने लगता है.

एक्ट्रेस ममता मोहनदास की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी. ममता ने अपनी जिंदगी में दो बार खतरनाक कैंसर यानी ‘हॉन्जकिन लिंफोमा’ को मात दी है.

कैंसर से जीतने के बाद ममता मोहनदास ‘विटिलिगो’ (Vitiligo) नाम की बीमारी से लड़ रही हैं, जिसमें शरीर की त्वचा का नेचुरल रंग धीरे-धीरे गायब होने लगता है और सफेद दाग पड़ जाते हैं.

तमिल एक्टर विष्णु विशाल ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. विष्णु ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे पिछले तीन-चार सालों से एक क्रोनिक ऑटोइम्यून बीमारी का दर्द झेल रहे हैं. एक्टर के शरीर में जो भी शारीरिक बदलाव या परेशानियां दिख रही हैं, वे असल में उनकी भारी दवाओं के साइड इफेक्ट्स हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X