—Advertisement—

आर्सेनल की बर्नली पर जीत, 22 साल बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब के करीब

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

English Premier League: काई हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने बर्नली को 1-0 से हराया, 82 अंकों के साथ ईपीएल खिताब के करीब, मैनचेस्टर सिटी 77 अंकों पर, आर्सेनल 30 मई को पेरिस सेंट-जर्मेन से फाइनल खेलेगा.

Zoom

आर्सेनल

लंदन: काई हावर्ट्ज के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से आर्सेनल कुछ तनाव भरे पलों से गुजरने के बाद बर्नली पर 1-0 से जीत हासिल करके 22 साल में पहली बार प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने के करीब पहुंच गया.

इस जीत से आर्सेनल के 37 मैच में 82 अंक हो गए हैं और अगर वह रविवार को होने वाले अंतिम दौर के मैच में क्रिस्टल पैलेस को हरा देता है तो वह चैंपियन बन जाएगा.

मैनचेस्टर सिटी 36 मैच में 77 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और उसे खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए के लिए अपने अगले मैच में बोर्नमाउथ को हराना होगा, बोर्नमाउथ पिछले 16 मैचों से अजेय है.

आर्सेनल की टीम इस सत्र में दो प्रमुख खिताब जीतने के करीब है. वह 30 मई को चैंपियंस लीग के फाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन का सामना भी करेगी. आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में अपना आखिरी खिताब 2004 में जीता था.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X