—Advertisement—

महेश बाबू-प्रियंका ने खत्म किया ‘वाराणसी’ का एक्शन सीक्वेंस, राजामौली ने बताया क्यों आईमैक्स में शूट हुआ सीन

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

एसएस राजामौली ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर अपडेट दी है. डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने अपनी 1400 करोड़ी फिल्म का एक्शन सीक्वेंस शूट कर लिया है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एसएस राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर अपडेट दी.

नई दिल्ली.  एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ये बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी फिल्म है. 1400 करोड़ के बजट में बन रही ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल अदा कर रहे हैं. फिल्म को लेकर एसएस राजामौली ने बड़ी अपडेट शेयर की है. डायरेक्टर ने ऐनसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को लेकर बड़ी न्यूज दी.

वैराइटी से बात करते हुए डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा कि फिल्म का भव्य स्केल आईमैक्स एक्शन अब पूरा हो चुका है. वो कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग समय के अनुसार चल रही है. डायरेक्टर ने कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि हमनें फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. हम इन दिनों छोटे, फिल्म को कनेक्ट करने वाले सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं. उम्मीद है कि हम इस साल सितंबर और अक्टूबर तक हम फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे’.

राजामौली ने ‘वाराणसी’ को लेकर दी अपडेट

राजामौली कहते हैं कि आईमैक्स के लिए शूट करने की वजह से उनका विजन नहीं बदला है. वो कहते हैं कि शुरुआत से उन्हें पता था कि उन्होंने जैसा एक्शन सीक्वेंस सोचा है, उसे वो आईमैक्स में ही पूरा कर सकते हैं. हमनें फॉरमेट के लिए कुछ नहीं बदला.

अगले साल रिलीज होगी ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. 1400 करोड़ के भव्य बजट में बनी माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा ग्रैंड एक्शन करते दिखेंगे. प्रियंका ने कहा था कि वो एक्शन करने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसके साथ ही फिल्म में प्रियंका के डांस सीक्वेंस भी हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X