—Advertisement—

फीफा विश्व कप के लिए ब्राजील ने किया स्क्वाड की घोषणा, चोटिल नेमार को भी टीम में जगह

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली: स्टार स्ट्राइकर नेमार को उनकी फिटनेस को लेकर संदेह के बावजूद ब्राजील की विश्व कप टीम में शामिल किया गया है. यह फुटबॉलर इस तरह से अपना चौथा विश्व कप खेलेगा. 34 वर्षीय नेमार के नाम पर ब्राजील की तरफ से सर्वाधिक 79 गोल करने का रिकॉर्ड है लेकिन वह अक्टूबर 2023 में बाएं एसीएल में चोट लगने के बाद से अपनी सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने इस साल ब्राजील के अपने क्लब सैंटोस के लिए आठ मैच खेले हैं, जिनमें चार गोल किये.

ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जनेरियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘उन्होंने अपनी फिटनेस में काफी सुधार किया है. वह इस विश्व कप में हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी फिटनेस में और सुधार होने की संभावना है.’’ कोच ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम में कुछ स्थानों के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है, जिनमें नेमार भी शामिल हैं.

विनीसियस जूनियर और राफिन्हा को भी मिली टीम में जगह

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें इस तरह की बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव है. उनका अनुभव हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.’’ ब्राजील की 26 सदस्यीय टीम में हाल के वर्षों के उसके प्रमुख खिलाड़ी रहे विनीसियस जूनियर और राफिन्हा भी शामिल हैं. ब्राजील 13 जून को न्यूजर्सी में मोरक्को के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद ग्रुप सी में उसका मुकाबला हैटी और स्कॉटलैंड से होगा.

ब्राजील की टीम:

गोलकीपर: एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन

डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबनेज़, वेस्ले, मार्क्विनहोस, गेब्रियल मैगलहेस, डगलस सैंटोस

मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, डेनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाक्वेटा

फॉरवर्ड: एंड्रिक, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, माथियस कुन्हा, रफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज़ हेनरिक, नेमार, रेयान.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X