—Advertisement—

US Attack Iran | US Air Strike on Iran | US Iran Jung | Hormuz crisis | अमेरिका ने लिया अपाचे का बदला, ईरान पर किया हमला, तेहरान ने भी दागी मिसाइलें

Author Picture
Published On: June 27, 2026

—Advertisement—

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.

Axios के पत्रकार बराक राविद ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ तीन दौर के हमले किए हैं. वहीं अल जजीरा की रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के कई एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को निशाना बनाया है.

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस हमले का जवाब देगा और अब ‘बहुत मजबूत और शक्तिशाली’ कार्रवाई की गई है. CENTCOM ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा के तहत सैन्य हमले शुरू किए हैं. अमेरिकी सेना ने इसे ‘ईरान की अनुचित आक्रामकता के खिलाफ संतुलित जवाब’ बताया है.

अपाचे हेलिकॉप्टर गिरने से बौखलाया अमेरिका

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के पास अपाचे हेलिकॉप्टर को एक ईरानी ड्रोन ने निशाना बनाया था. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल किया गया ड्रोन संभवतः ईरान का शाहेद ड्रोन था. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हेलिकॉप्टर को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या वह किसी अन्य सैन्य गतिविधि की चपेट में आ गया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को ईरान ने मार गिराया. उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इसके बावजूद अमेरिका इस हमले को नजरअंदाज नहीं कर सकता और जवाबी कार्रवाई जरूरी थी.

ईरान ने भी दागी मिसाइलें और ड्रोन

उधर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कदम उठाया है. ईरान की इस्लामिक रेव्योलूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए हैं. ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के दक्षिणी तटीय शहर सिरिक, बंदर अब्बास और केश्म में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. ये सभी इलाके रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थित हैं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X