Last Updated:
Fifa world cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है. विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के पास है. विश्व कप मैचों के लिए लाखों की संख्या में फैंस इन देशों में आएंगे. ऐसे में विश्व कप के फीवर के साथ फैंस अपनी रातों को रंगीन करने के लिए पहले से ही इंतजाम करने लगे हैं. यही कारण है न्यूयॉर्क में अभी से वेश्यावृत्ति में भारी उछाल देखने को मिल रहा है और फैंस इसके लिए एडवांस में बुकिंग कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क में फीफा विश्व कप के दौरान बढ़ी वेश्यावृति की मांग (फोटो-AI जेनरेटेड)
नई दिल्ली: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस विश्व कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के पास है. ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. जाहिर है कि इसके चलते इन देशों के पर्यटन में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. फैंस एडवांस में ही होटल और फ्लाइट्स की बुकिंग कर रहे हैं. इसके साथ ही कई ऐसे फैंस भी हैं, जिन्होंने फुटबॉल फीवर के साथ-साथ अपनी रातों को रंगीन बनाने का भी पूरा इंतजाम कर लिया है.
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा विश्व कप से पहले शहर में एस्कॉर्ट सर्विस यानी वेश्यावृत्ति की मांग में तेजी से उछाल आया है. फैंस इसके लिए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केवल न्यूयॉर्क में ही दुनिया भर से लगभग 12 लाख फुटबॉल फैंस के आने की उम्मीद है. न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व कप के कुल 8 मैच खेले जाएंगे. यहां पहला मैच 13 जून को होगा, जबकि इसी स्टेडियम में 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा.
एक दिन के 8 लाख रुपए तक खर्च कर रहे हैं फैंस
ब्रुकलिन की एक एस्कॉर्ट ने नाम न छापने की शर्त पर ‘द पोस्ट’ को बताया कि वह अपनी खास सर्विस के लिए पूरे दिन का 10000 डॉलर चार्ज कर रही है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 8.3 लाख रुपए हैं. इस पेशे से जुड़ी महिलाएं भी अचानक एडवांस बुकिंग में आई इस तेजी से हैरान हैं. ये सभी एडवांस बुकिंग्स मुख्य रूप से उन दिनों के लिए हो रही हैं, जिस दिन विश्व कप के मैच होने हैं. ‘द पोस्ट’ से बात करते हुए एक अन्य एस्कॉर्ट ने बताया, “मुझे कई नए क्लाइंट्स के रिक्वेस्ट मिल रहे हैं और मैं एक घंटे के 800 डॉलर लगभग 66000 रुपए चार्ज कर रही हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “पैसा ही सब कुछ है और अगर कोई किसी काम के लिए सही कीमत दे, तो आप उसे करेंगे ही, है ना? अगर कोई वर्ल्ड कप देखने आ रहा है और वह अच्छी रकम दे रहा है, साथ ही वह ऐसी सर्विस है जिसे देने में मेरी दिलचस्पी है तो जाहिर है कि मैं इसे करूंगी.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें












