Last Updated:
होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले एक जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की दर्दनाक मौत के बाद भारत ने अमेरिका को नाराजगी जाहिर की थी. अमेरिकी राजदूत को फटकार वाले मैटर पर ट्रंप चुप रहे लेकिन आज उन्होंने ट्रूथ सोशल पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने कल रात भारतीय जहाजों को ईरान के अटैक से बचाया है.
ट्रंप ने भारतीय जहाजों को ईरानी हमले से बचाने का किया दावा
वॉशिंगटन: इस समय भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक गलियारों में तनाव का माहौल है. होर्मुज में भारतीय क्रू वाले एक जहाज पर अमेरिकी फौज ने हमला कर दिया था, जिसमें 3 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिकी राजदूत को हड़काया था और जवाब मांगा था. भारत के गुस्से को देख ट्रंप उस कांड पर तो चुप रहे, लेकिन अब वो इसका प्रायश्चित करने का नाटक कर रहे हैं. ट्रंप ने दावा किया है कि कल रात ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया था और अमेरिका ने उसे नाकाम कर दिया.
‘भारतीय जहाजों पर ईरान किया अटैक, अमेरिका ने बचाया’ : ट्रंप
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके ईरान को विलेन बना दिया है. ट्रंप ने दावा किया है ‘कल रात ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर अटैक किया था, जिसे अमेरिकी सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया’. ट्रंप वे आगे कहा कि ‘ईरान की ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बेहतर को होगा ये लोग अपनी हरकतें सुधार लें और वो भी तेजी से’. ट्रंप अब ये नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं कि वो भारतीय जहाजों के रक्षक बनना चाहते हैं, उनकी आर्मी का अटैक करने का कोई इरादा नहीं था. हालांकि, 3 भारतीयों की मौत वाले कांड पर अभी तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी है.
ईरान की बेइज्जती का दिया जवाब
बता दें कि अपने इस पोस्ट में ट्रंप ने ईरान की उन बेइज्जतियों का भी जवाब दिया है, जो कल रात हुई. ट्रंप ने दोपहर में ईरान पर ‘सबसे भयानक हमले’ का ऐलान किया और फिर कुछ घंटों बाद उन्होंने खुद ही पोस्ट करके कह दिया कि ‘अमेरिका की बात हो गई है और इस बार ईरान की टॉप लीडरशिप ने कंफर्म कर दिया है कि बहुत बड़ी डील होने जा रही है’. ट्रंप ने ऐलान किया था कि अब बस इस डील पर सिग्नेचर बाकी हैं, जिसका समय और जगह वो खुद तय करेंगे.
हालांकि, ईरान ने ट्रंप की बेइज्जती करते हुए कुछ मिनटों बाद ही कह दिया था कि ‘हमारी तरफ से किसी डील को लेकर फाइनल रजामंदी नहीं दी गई है’. बस फिर क्या था ट्रंप की खिल्ली उड़ गई, इसके बाद आज उन्होंने ट्रूथ सोशल पर ईरान की इसी हरकत का जवाब देते हुए लिखा- ‘ईरान ने फेक न्यूज में जो शर्तें लीक की हैं, उनका लिखित रूप में तय हुई शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने जो कुछ भी कहा, जिसमें डील को लेकर उनका कमजोर और दयनीय बयान भी शामिल है, उसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है. इनके साथ काम करना बहुत ही बेईमानी भरा है. इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती. कमाल है’!
About the Author

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.
A digital journalist w…और पढ़ें













