—Advertisement—

Hormuz Strait News: Indian Navy News | Oman Indian Dea News- ओमान बंदरगाह पर भारतीय की मौत होर्मुज में ईरान की धमकी

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

होमदुनियाअमेरिका

ओमान पोर्ट पर भारतीय की मौत, होर्मुज में ईरान की धमकी- जहाज आए तो बचेंगे नहीं

Last Updated:

ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की मौत हो गई है. इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और बढ़ गया है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने जहाजों को इस समुद्री मार्ग से दूर रहने की चेतावनी दी है. ट्रंप जहां रविवार को ईरान के साथ समझौते की बात कर रहे हैं, वहीं समुद्र में हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं.

Zoom

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक और भारतीय के मौत की खबर सामने आई है. ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक जहाज में सवार भारतीय नागरिक की मौत की खबर ने चिंता बढ़ा दी है. ऐसे समय में जब दुनिया की निगाहें अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर टिकी हैं, समुद्र में हालात अब भी सामान्य होते नहीं दिख रहे. मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया. वह मोटर टैंकर एमटी सेलेस्टियल पर सवार थे, जो इस समय ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़ा है.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वह जहाज प्रबंधन कंपनी और सभी संबंधित पक्षों के लगातार संपर्क में है. साथ ही निशांत का पार्थिव शरीर जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है.

होर्मुज में ईरान की सख्त चेतावनी

भारतीय नागरिक की मौत की खबर ऐसे समय आई है जब होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें क्षेत्र में चल रहे सभी जहाजों को चेतावनी दी गई है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश न करें. रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर कहा गया है, ‘आपकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अगली सूचना तक होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार की आवाजाही से पूरी तरह बचें.’ ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है और वहां किसी भी जहाज की आवाजाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रविवार को खुल जाएगा रास्ता

दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर हो सकते हैं. ट्रंप के मुताबिक समझौते के तुरंत बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि समुद्र में मौजूद जहाजों को दी जा रही चेतावनियां और लगातार बढ़ता तनाव दिखाता है कि जमीन और समुद्र पर हालात अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आए हैं.

अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरानी ड्रोन

तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने भी बड़ा दावा किया है. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बना रहे कई ईरानी ड्रोन मार गिराए गए. इससे साफ है कि क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां अब भी जारी हैं और किसी भी समय हालात फिर बिगड़ सकते हैं.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X